ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

बिहार में BJP की तरफ से दो डिप्टी सीएम, तारकिशोर और रेणु देवी का नाम फाइनल

PATNA : नीतीश कुमार आज शाम 4.30 बजे सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके साथ ही यह फाइनल हो गया है कि बिहार में बीजेपी की तरफ से

बिहार में BJP की तरफ से दो डिप्टी सीएम, तारकिशोर और रेणु देवी का नाम फाइनल
Anamika
2 मिनट

PATNA : नीतीश कुमार आज शाम 4.30 बजे सातवीं बार बिहार के  मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.  इसके साथ ही यह फाइनल हो गया है कि बिहार में बीजेपी की तरफ से दो डिप्टी सीएम बनाया जाएगा. डिप्टी सीएम पद के लिए तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी का नाम फाइनल हो गया है. 

जिसके बाद आज तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी आज डिप्टी सीएम के पद की शपथ लेंगे. बीजेपी विधानमंडल दल के नेता तारकिशोर प्रसाद ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से उन्हें यह जानकारी दी गई है कि उन्हें उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेनी है. इसके साथ ही रेणु देवी भी आज ही दूसरे डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगी.

बता दें बिहार में डिप्टी सीएम के पद को लेकर सस्पेंस बरकरार था, लेकिन अब यह फाइनल हो गया है कि इस बार बिहार में दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे. आज शाम तारकिशोर और रेणु देवी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. वैश्य समुदाय से आने वाले तारकिशोर प्रसाद सीमांचल इलाके कटिहार सीट से चौथी बार विधायक चुने गए हैं . वहीं अति पिछड़े समुदाय की  रेणु देवी  बेतिया सीट से जीत दर्ज कर विधानसभा में पहुंचीं हैं.