ब्रेकिंग
Bihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगेबिहार में मोटरवाहन टैक्स बढ़ा, दोपहिया वाहनों पर अब 9 से 13 फीसदी तक लगेगा कर; अधिसूचना जारीBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगेबिहार में मोटरवाहन टैक्स बढ़ा, दोपहिया वाहनों पर अब 9 से 13 फीसदी तक लगेगा कर; अधिसूचना जारी

'बिहार में बहुजनों के विरुद्ध अन्याय की डरावनी तस्वीर उजागर...', नवादा की घटना पर राहुल गांधी ने NDA पर उठाया सवाल

NAWADA : बिहार के नवादा में जमीन विवाद को लेकर महादलितों के कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया है। इसके बाद इस घटना को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने साफ़ स

'बिहार में बहुजनों के विरुद्ध अन्याय की डरावनी तस्वीर उजागर...', नवादा की घटना पर राहुल गांधी ने NDA पर उठाया सवाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा में जमीन विवाद को लेकर महादलितों के कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया है। इसके बाद इस घटना को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने साफ़ साफ़ लहजों में इसे सरकार की नाकामी बताई है और कहा है कि ये बिहार में बहुजनों के विरुद्ध अन्याय की डरावनी तस्वीर है। 


दरअसल, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने बिहार के नवादा में महादलितों का पूरा टोला जला देने की घटना को लेकर कहा कि बिहार में बहुजनों के विरुद्ध अन्याय की डरावनी तस्वीर उजागर कर रहा है। इसको लेकर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है। 


राहुल गांधी ने कहा कि नवादा में महादलितों का पूरा टोला जला देना, 80 से ज्यादा परिवारों के घरों को नष्ट कर देना बिहार में बहुजनों के विरुद्ध अन्याय की डरावनी तस्वीर उजागर कर रहा है। अपना घर-संपत्ति खो चुके इन दलित परिवारों की चीत्कार और भयंकर गोलीबारी की गूंज से वंचित समाज में मचा आतंक भी बिहार की सोई हुई सरकार को जगाने में कामयाब नहीं हो पाए। 


इसके आगे राहुल ने लिखा कि भाजपा और NDA के सहयोगी दलों के नेतृत्व में ऐसे अराजक तत्व शरण पाते हैं - भारत के बहुजनों को डराते हैं, दबाते हैं, ताकि वो अपने सामाजिक और संवैधानिक अधिकार भी न मांग पाएं और प्रधानमंत्री का मौन इस बड़े षड़यंत्र पर स्वीकृति की मोहर है। बिहार सरकार और राज्य पुलिस को इस शर्मनाक अपराध के सभी दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई कर और पीड़ित परिवारों का पुनर्वास करा कर उन्हें पूर्ण न्याय दिलाना चाहिए। 


मालूम हो कि बिहार के नवादा से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बुधवार शाम जमीन विवाद को लेकर महादलितों के कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया। यह घटना मुफस्सिल थाना अंतर्गत मांझी टोला इलाके में हुई। इतना ही नहीं दबंगों ने इस दौरान फायरिंग भी की है। इस घटना को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, बिहार के नवादा में महादलित टोला पर दबंगों का आतंक राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की ‘डबल इंजन सरकार’ के जंगलराज का एक और प्रमाण है। बेहद निंदनीय है कि करीब 100 दलित घरों में आग लगाई गई। गोलीबारी की गई और रात के अंधेरे में गरीब परिवारों का सब कुछ छीन लिया गया।