ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन BJP ने भोजपुरी कलाकारों को मैदान में उतारा, रवि किशन, निरहुआ और मनोज तिवारी करेंगे सभा

PATNA: पहले चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन हैं. इसको लेकर बीजेपी ने भोजपुरी के कई स्टारों को आज आखिरी दिन चुनावी मैदान में उतार दिया हैं. आज भोजपुरी एक्टर निरहुआ, रविकिशन

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन BJP ने भोजपुरी कलाकारों को मैदान में उतारा, रवि किशन, निरहुआ और मनोज तिवारी करेंगे सभा
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: पहले चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन हैं. इसको लेकर बीजेपी ने भोजपुरी के कई स्टारों को आज आखिरी दिन चुनावी मैदान में उतार दिया हैं. आज भोजपुरी एक्टर निरहुआ, रविकिशन और मनोज तिवारी चुनावी सभा को संबोधत करने वाले हैं. 

निरहुआ का चुनावी सभा

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पिछले साल ही बीजेपी में शामिल हुए थे. लोकसभा का चुनाव में वह आजमगढ़ से खड़े हुए थे, लेकिन वह अखिलेश यादव से बुरी तरह से हार गए. आज वह चुनावी सभा को रोहतास के नवहट्टा, बांका के बेलहर, भागलपुर के बाखरपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

रवि किशन की चुनावी सभा

भोजपुरी फिल्म एक्टर और गोरखपुर से बीजेपी के सांसद रवि किशन भी आज चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं. वह नवादा के अमावा, औरंगाबाद. रोहतास के दिनारा, बक्सर के सिमरी और बक्सर किला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे.

मनोज तिवारी की चुनावी सभा

बीजेपी सांसद और भोजपुरी एक्टर-सिंगर मनोज तिवारी तो बिहार में पहले से चुनाव प्रचार कर रहे हैं. लेकिन आज आखिरी दिन रोहतास के दिनारा, कैमूर, कैमूर के रामगढ़ और पटना के बिहटा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. 


पिछले दो चुनावो में इन प्रचारकों से नहीं मिला कोई लाभ

भले ही बीजेपी ने पहले चरण के आखिरी दिन चुनाव प्रचार के लिए भोजपुरी स्टारों को उतारा हैं. लेकिन उससे फायदा कितना बीजेपी को मिलेगा फिलहाल कहना जल्दबाजी होगा. क्योंकि विधानसभा चुनाव दिल्ली और झारखंड विधानसभा चुनाव में इन कलाकारों ने खूब चुनाव प्रचार किया था. लेकिन दिल्ली और झारखंड में बीजेपी की बुरी तरह से हार हुई थी. ये स्टार जिन जगहों पर गए थे वहां पर उम्मीदवार जीत नहीं पाए थे.