ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बिहार: माहेनूर के परिजनों से मिले पप्पू यादव, सरकार से की SIT के गठन की मांग, बीते दिनों हुई थी छात्रा की हत्या

KATIHAR: जन अधिकारी पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने कटिहार पहुंचकर हत्या की शिकार हुई छात्रा माहेनूर के परिजनों से मुलाकात की। जिले के आजमनगर में बीते दिनों छात्रा माहेनूर की अपरा

बिहार: माहेनूर के परिजनों से मिले पप्पू यादव, सरकार से की SIT के गठन की मांग, बीते दिनों हुई थी छात्रा की हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: जन अधिकारी पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने कटिहार पहुंचकर हत्या की शिकार हुई छात्रा माहेनूर के परिजनों से मुलाकात की। जिले के आजमनगर में बीते दिनों छात्रा माहेनूर की अपराधियों ने हत्या कर दी थी। मंगलवार को जाप सुप्रीमो छात्रा के घर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। पप्पू यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए एसआईटी की गठन कर अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से फोन पर बात की।


जाप सुप्रीमो पप्पू यादव आजमनगर प्रखंड के पस्तिया टोला स्थित छात्रा माहेनूर के घर पहुंचे थे। पप्पू यादव ने इस जघन्य घटना की निंदा करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में हत्या, लूट, दुष्कर्म की घटनाएं आम बात हो गई हैं। राज्य की सरकार ऐसे संगीन अपराधों को रोकने में विफल साबित हो रही है। देश में हत्या, दुष्कर्म, महंगाई अब कोई मुद्दा नहीं है बल्कि मंदिर, मस्जिद मुख्य मुद्दा बन कर रह गये हैं। 


उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। पप्पू यादव ने कहा कि इस घटना के संबंध में आईजी, डीआईजी से बात हुई है। एसआईटी का गठन कर निष्पक्ष जांच करने की मांग की गयी है। पप्पू यादव ने कहा कि घटना के बाद लोगों का आक्रोशित होना वाजिब था। विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी ने ओपी में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें, मामले में एक भी निर्दोष फंसना नहीं चाहिए।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता