ब्रेकिंग
Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग

सरकारी भूमि की खोज तेज...सभी समाहर्ता (DM) 15 दिसंबर तक रिपोर्ट दें, राजस्व विभाग ने दिया टास्क

Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वेक्षण का काम चल रहा है. रैयतों के साथ-साथ सरकार भी सरकारी भूमि की खोज में जुटी है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से इस संबंध में सभी समाह

सरकारी भूमि की खोज तेज...सभी समाहर्ता (DM) 15 दिसंबर तक रिपोर्ट दें, राजस्व विभाग ने दिया टास्क
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वेक्षण का काम चल रहा है. रैयतों के साथ-साथ सरकार भी सरकारी भूमि की खोज में जुटी है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से इस संबंध में सभी समाहर्ता को आवश्यक निर्देश दिए हैं. विभाग ने सभी जिलों के डीएम से 15 दिसंबर तक सरकारी भूमि का सत्यापन कर रिपोर्ट देने को कहा है.

मुख्य सचिव के आदेश पर करें अमल 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी समाहर्ता को पत्र लिखा है. जिसमें सरकारी भूमि की सूची जो ऑनलाइन है, उसके सत्यापन करने को कहा है. राजस्व विभाग ने कहा है कि सत्यापन कर प्रतिवेदन 15 दिसंबर तक विभाग को उपलब्ध कराएं. समाहर्ता को लिखे पत्र में विभाग ने कहा है कि मुख्य सचिव ने आवश्यक निर्देश दिए हैं.  

सभी समाहर्ता करें यह काम

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव ने सभी समाहर्ताओं से कहा है कि प्रत्येक राजस्व ग्राम में अवस्थित 5 एकड़ या उससे अधिक क्षेत्रफल वाली सरकारी भूमि के खेसरा का सत्यापन कराएं. सत्यापन में यह जानकारी हासिल कर ले की वर्तमान में उस खेसरा का क्या उपयोग हो रहा है. अंचलवार सभी राजस्व ग्रामों की विवरणी तैयार करें. जिलावार खाली पड़ी हुई सरकारी भूमि का समेकित विवरणी तैयार करें. इसमें जल संसाधन विभाग व अन्य विभाग की अनुपयोगी जमीन को भी शामिल करें. इस डेटाबेस को लैंड बैंक के रूप में उपयोग किया जाए. साथ ही सर्वेक्षण के बाद इस डेटाबेस को सभी विभागों में शेयर करें . यह कार्य दिसंबर में पूर्ण कर ली जाए.