ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

बिहार की सियासत के लिए कल बड़ा दिन, पटना में नीतीश की रैली दिल्ली में चिराग की बैठक

PATNA: बिहार की सियासत के लिए कल का दिन बड़ा दिन साबित होने वाला है। कयास तो यह भी है कि कल बिहार की सियासत की कुछ धुंधली तस्वीरें भी साफ हो सकती है। कल पटना में सीएम नीतीश कुम

बिहार की सियासत के लिए कल बड़ा दिन, पटना में नीतीश की रैली दिल्ली में चिराग की बैठक
Abhishek Mishra
3 मिनट

PATNA: बिहार की सियासत के लिए कल का दिन बड़ा दिन साबित होने वाला है। कयास तो यह भी है कि कल बिहार की सियासत की कुछ धुंधली तस्वीरें भी साफ हो सकती है। कल पटना में सीएम नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली है दूसरी तरफ लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने दोपहर दो बजे दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक बुलायी है। चिराग पासवान की इस बैठक को लेकर पहले से यह कयास लग रहे हैं जिस तरह से उन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है वे बैठक में कोई बड़ा फैसला चुनाव और गठबंधन को लेकर ले सकते हैं। 


चिराग पासवान की बैठक और नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली पर सबकी नजर अब इसलिए भी होगी क्योंकि चिराग पासवान ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया है। एससी-एसटी को लेकर जो फैसला बिहार सरकार ने किया है चिराग पासवान ने उसको चुनावी घोषणा बता दिया है। नीतीश कुमार को बकायदा चिट्ठी लिखकर चिराग पासवान ने उनके फैसले पर सवाल उठाए हैं। जाहिर है चिराग पासवान के इस हमले के बाद जेडीयू और एलजेपी के बीच की कड़वाहट और बढ़ गयी है। यह सवाल भी है कि क्या नीतीश कुमार कल की वर्चुअल रैली में चिराग पासवान को भी जवाब देंगे? जैसा वे अक्सर करते हैं बिना नाम लिए अपने उपर हमला करने वाले लोगों को जवाब देते हैं या तंज कसते हैं। 


दूसरी तरफ सवाल यह भी है कि चिराग पासवान के ताजा हमले से यह साफ है कि उनके तेवर नहीं बदले हैं और वे नीतीश कुमार से आर-पार की लड़ाई लड़ने की जिद पर अड़े हैं ऐसे में क्या दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद वाकई चिराग पासवान कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं और आज जो हमला उन्होंने नीतीश कुमार पर किया है उसे इसी का संकेत माना जाए?