ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

जनतांत्रिक विकास पार्टी का एलान, बिहार की सभी 243 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

PATNA: जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने पटना स्थित अपने पार्टी कार्यालय में ऐलान किया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगें. साथ ही कोरो

जनतांत्रिक विकास पार्टी का एलान, बिहार की सभी 243 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार
Abhishek Mishra
3 मिनट

PATNA: जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने पटना स्थित अपने पार्टी कार्यालय में ऐलान किया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगें. साथ ही कोरोना काल में चुनाव कराने के इस निर्णय पर चुनाव आयोग, केंद्र सरकार व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा. कहा कि देश समेत प्रदेश भी कोरोना से कराह रही है. ऐसे में मुख्यम़ंत्री नीतीश कुमार चुनाव को लेकर बेचैन हैं. अगर चुनाव की वजह से प्रदेश का कोई भी परिवार इसकी जद में आयेगा तो हामारी पार्टी चुप नहीं बैठेगी. हम चुनाव आयोग, केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीनों पर 302 का मुकदमा करेंगे. 

जनतांत्रिक विकास पार्टी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने आगे कहा कि हमारा चुनाव चिन्ह बदल गया. पहले हमारा चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन था. अब चुनाव आयोग ने उसे बदल कर ईंट कर दिया है. हम ईंट छाप के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगें.  हमारी पार्टी 243 सीटों पर बिना किसी गठबंधन के लड़ेगी. हमारे कार्यकर्ता प्रदेश भर में नीतीश सरकार के 15 वर्षों के शासनकाल में किये कार्यों का लेखा जोखा मांगेेगी. हम उनके 15 साल के शासन से जुड़े 15 सवाल का जबाव से जुड़े सीरीज की शुरुआत कर जबाव मांगेंगे. हम  15 सवालों के माध्यम से बतायेंगे कि किस प्रकार उन्होंने प्रदेश को पीछे पहुंचाया. साथ ही यह भी सवालों में होगा कि वह अक्सर प्रदेश को ठगते रहे हैं. साथ ही दलितों के नाम पर वोटबैंक की राजनीति कर उन्हें बेवकूफ बनाया. चुनाव के इस दौर में उन्होंने फिर से दलित प्रेम का राग अलापा. नीतीश कुमार ने कहा अगर दलितों के घर में किसी की हत्या हो जाये तो परिवार के एक  व्यक्ति को नौकरी देंगे. मैं मुख्यमंत्री से सवाल पूछना चाहता हूं. अगर किसी दलित परिवार में कई लोग हैं. जो परेशानी में हैं. उनमें से एक की हत्या हो तभी उनका भला होगा. आप ऐसा प्रदेश बनाना चाहते हैं. मुझे लगता है कि दलितों पर होने वाले जुल्म के लिए उन्हें स्पीडी ट्रायल की सुविधा देनी चाहिए ताकि उन्हें न्याय मिल पाये. 

जनतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने आगे केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाये. कहा देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है. जीडीपी माइनस 23 प्रतिशत आ गया. चीन सीमा में घुस गया है. साथ ही प्रतिदिन 90 हजार से अधिक कोरोना मरीज पाये जा रहे हैं. सरकार इन मामलों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही. ऐसे में प्रदेश का चुनाव हो रहा है.