ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

बिहार की राजनीति पर कुछ परिवारों का कब्जा, बोले प्रशांत किशोर..साढ़े बारह सौ परिवार के लोग ही यहां MP, MLA बनते रहे हैं

SITAMARHI: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सीतामढ़ी में कहा कि बिहार की राजनीति पर कुछ परिवारों का कब्जा है। 13 करोड़ की आबादी में 1250 परिवार के लोग ही बिहार में सांसद और व

बिहार की राजनीति पर कुछ परिवारों का कब्जा, बोले प्रशांत किशोर..साढ़े बारह सौ परिवार के लोग ही यहां MP, MLA बनते रहे हैं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सीतामढ़ी में कहा कि बिहार की राजनीति पर कुछ परिवारों का कब्जा है। 13 करोड़ की आबादी में 1250 परिवार के लोग ही बिहार में सांसद और विधायक बनते रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि जन सुराज में शामिल होने के लिए आपके बाबूजी को लालू यादव या फिर मंत्री, विधायक नहीं होना पड़ेगा। मैं नेताओं को सलाह देकर चुनाव जीता सकता हूं तो आप भी उनमें से एक हो सकते हैं।


जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में साढ़े बारह सौ परिवार के लोग ही यहां MP, MLA बनते रहे हैं। हर पंचायत, ब्लॉक और विधानसभा में लंबे समय से ऐसा होते आ रहा है। भाजपा को आप बिहार में देख लीजिए, बिहार के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हैं सम्राट चौधरी इनके बाबूजी हैं शकुनी चौधरी, ये कांग्रेस की सत्ता में मंत्री रहे, फिर लालू की सरकार में मंत्री रहे, इसके बाद नीतीश की सरकार में मंत्री और मांझी की सरकार में भी मंत्री थे। ये दिखाता है कि बिहार की राजनीति पर कुछ परिवारों का कब्जा हो गया है। बिहार की आबादी है 13 करोड़ इनमें साढ़े तीन करोड़ परिवार के लोग यहां रहते हैं, लेकिन ऐसा कैसे हो सकता है कि साढ़े बारह सौ परिवार के लोग ही यहां MP, MLA बन रहे हैं। 


प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि मैं गांवों-प्रखंडों में पैदल यात्रा करके लोगों को संगठित कर रहा हूं। अगर कोई ईमानदार व्यक्ति है और चुनाव लड़ना चाहता है और उसके पास पैसा नहीं है तो मैं उन्हें समझा रहा हूं कि आपको संसाधन की चिंता नहीं करी है। अगर आपके बाबूजी लालू प्रसाद यादव नहीं है मंत्री, विधायक नहीं है तो कोई बात नहीं आपको घबराने की जरूरत नहीं है अगर हम उनको सलाह दे सकते हैं तो आपको भी सलाह दे सकते हैं। आपको सलाह भी दिया जाएगा और संसाधन भी आइये और समाज में अपनी जगह और पहचान बनाइयए । जन सुराज अभियान चलाया ही इसलिए जा रहा है ताकि समाज से अच्छे लोग ढूढ़ कर लाया जाए और समाज का उत्थान किया जाए।

बिहार की राजनीति पर कुछ परिवारों का कब्जा, बोले प्रशांत किशोर..साढ़े बारह सौ परिवार के लोग ही यहां MP, MLA बनते रहे हैं


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता