ब्रेकिंग
बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका

अपना काम बनता, भाड़ में जाये जनता : पटना को स्मार्ट सिटी बनाने वाले मंत्री जी का जलवा देखिए..

PATNA : राजधानी पटना की 80 फ़ीसदी आबादी बाढ़ और जलजमाव को झेलने पर मजबूर है. कई इलाके ऐसे हैं जहां पिछले 3 दिनों से बिजली गुल है, ना तो पीने का पानी है और ना खाने का कोई सामान

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना की 80 फ़ीसदी आबादी बाढ़ और जलजमाव को झेलने पर मजबूर है. कई इलाके ऐसे हैं जहां पिछले 3 दिनों से बिजली गुल है, ना तो पीने का पानी है और ना खाने का कोई सामान. सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि आपदा से प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाई जा रही है. 

आपदा के बीच फंसे लोगों की नजरें अब सरकारी मदद की बजाय अपने आसपास जमा हुए पानी पर टिकी हुई हैं. सबको इस बात का इंतजार है कि कब घरों के आसपास जमा पानी निकले और जिंदगी पटरी पर वापस आए. पटना वासियों को इस मुसीबत से निकालने की जवाबदेही जिस विभाग के ऊपर है उसके मंत्री सुरेश शर्मा हैं.

बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग का जिम्मा इन्हीं के कंधों पर है. लेकिन मंत्री जी अपना काम बनता वाले... फंडे पर चलते है. तभी तो मंत्री जी ने अपने सरकारी आवास पर आधे दर्जन से ज्यादा सफाईकर्मियों को लगाकर बारिश का जमा हुआ पानी निकलवा दिया. भले ही लोग पानी में रहने को मजबूर हों लेकिन बारिश में डूबा मंत्री जी का बंगला स्मार्ट बन गया है. फर्स्ट बिहार झारखंड की यह एक्सक्लुसिव रिपोर्ट देखिए...