ब्रेकिंग
खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBihar BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बने बिहार प्रभारी; रोहन गुप्ता और संगीता यादव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारीबिहार की बेटी संस्कृति त्रिवेदी ने रचा गौरवशाली इतिहास, UPSC में AIR-17 हासिल कर बनीं IAS, मिला यूपी कैडरBihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जखेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBihar BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बने बिहार प्रभारी; रोहन गुप्ता और संगीता यादव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारीबिहार की बेटी संस्कृति त्रिवेदी ने रचा गौरवशाली इतिहास, UPSC में AIR-17 हासिल कर बनीं IAS, मिला यूपी कैडरBihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्ज

बिहार-झारखंड को दी बड़ी सौगात, इन दो रूटों पर चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

NAWADA : बिहार और झारखंड के लिए बड़ी खबर! जल्द ही दो नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू होने जा रही हैं। देवघर से वाराणसी और टाटानगर से पटना तक चलने वाली इन ट्रेनों से नवादा वासियों को भी

बिहार-झारखंड को दी बड़ी सौगात, इन दो रूटों पर चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : बिहार और झारखंड के लिए बड़ी खबर! जल्द ही दो नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू होने जा रही हैं। देवघर से वाराणसी और टाटानगर से पटना तक चलने वाली इन ट्रेनों से नवादा वासियों को भी खासा फायदा होगा। जानकारी मिल रही है कि 15 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी इन ट्रेनों के परिचालन का शुभारंभ करेंगे। इस ट्रेन से परिचालन से बिहार के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। 


दरअसल, पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इन दो वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन कराया जाएगा।उसमें एक देवघर से वाराणसी और दूसरी टाटानगर से पटना तक शामिल है। ऐसे में दोनों ट्रेनों से नवादा वासियों को लाभ मिलना तय है। इसका मुख्य कारण दोनों ट्रेनों का रूट वाया गया जंक्शन है। सबसे बड़ी बात यह है कि रेलवे की ओर से देवघर से वाराणसी तक चलने वाली ट्रेन का परिचालन किउल-नवादा-गया रेलखंड से होगा।


वहीं, टाटा नगर से पटना को जाने वाली ट्रेन भी बोकारो स्टील सीटी व गया के रास्ते पटना तक जाएगी। दोनों ट्रेनें यात्रियों को यह सफर करीब सात घंटे में पूरी कराएगी। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र द्वारा इस संबंध में मीडिया कर्मियों को भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया, दोनों ट्रेनों के परिचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 


उधर, इंटरनेट मीडिया पर भी वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी खबर खूब चर्चा में है। नवादा से होकर चलने वाली इस विशेष ट्रेन की खबर जैसे ही नवादावासियों तक पहुंची, सभी खुशी से उत्साहित हो उठे। हर किसी को नवादा स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के रुकने और उसपर सवारी करने का इंतजार है। जानकारी मिल रही है कि 15 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी इन ट्रेनों के परिचालन का शुभारंभ करेंगे। अभी तक दोनों ट्रेनों की समय-सारिणी सामने नहीं आ सकी है। नवादा स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव है या नहीं, अबतक यह साफ नहीं हो सका है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नवादा में यह ट्रेन निश्चित रूप से रुकेगी।