ब्रेकिंग
बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीबेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनी

Bihar Politics: बिहार में तेज हुई सरकार गठन की कवायद, सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे संजय झा, ललन सिंह और सम्राट चौधरी

Bihar Politics: बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद सरकार गठन की कवायद तेज हो गई है. संजय झा, ललन सिंह और सम्राट चौधरी सीएम नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे हैं.

Bihar Politics
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत के बाद अब सरकार गठन की कवायत काफी तेज हो गई है। दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह सीएम आवास पहुंचे हैं। सीएम के बुलावे पर सम्राट चौधरी भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं और एनडीए नेताओं के बीच सरकार के गठन को लेकर बातचीत चल रही है।


दरअसल, विधानसभा चुनाव में डबल सैंच्यूरी का आंकड़ा पार करने के बाद बिहार में सरकार गठन को लेकर कवायत शुरू हो चुकी है। शनिवार को जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और ललन सिंह दिल्ली पहुंचे और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। 


इस मुलाकात के दौरान धर्मेंद्र प्रधान के अलावा बीजेपी के कई अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे। बीजेपी और जेडीयू नेताओं के बीच बिहार में सरकार गठन को लेकर गंभीर मंथन हुआ था। इसके बाद दोनों जेडीयू नेता अमित शाह का संदेश लेकर पटना पहुंचे और सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है। 


पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री आवास बुलाया गया है। मुख्यमंत्री के बुलावे पर सम्राट चौधरी सीएम आवास पहुंचे हैं, जहां सरकार गठन को लेकर एनडीए नेताओं के बीच गहन मंथन हो रहा है।


इसी बीच बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद चुनाव आयोग की टीम राजभवन पहुंची है। बिहार में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर लेने की जानकारी आधिकारिक तौर से राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को दी गई। अब राजभवन 18वीं विधानसभा के गठन की अधिसूचना जारी करेगा। इसके साथ ही बिहार में आदर्श आचार संहिता खत्म हो जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता