ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

बिहार में बाढ़ के बीच तेज हुई सियासत: तेजस्वी यादव के बाद राहुल गांधी ने भी जताई चिंता, कार्यकर्ताओं से की यह अपील

Bihar Flood News: बिहार के 15 जिलों में बाढ़ से हालात बिगड़े हुए हैं। राहत और बचाव के बीच सियासत भी तेज हो गई है। तेजस्वी यादव सरकार पर हमलावर हैं, जबकि राहुल गांधी ने जनहानि पर दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों और बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील की है।

Bihar Flood News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Flood News: बिहार के 15 जिलों में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच राहत और बचाव कार्यों के साथ राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। एक ओर राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने का दावा कर रही है, वहीं विपक्ष सरकार पर पीड़ितों की अनदेखी का आरोप लगा रहा है।



नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार बाढ़ के मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं। उनके निशाने पर राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार भी है। तेजस्वी यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखे हमले कर चुके हैं। साथ ही, वह बाढ़ प्रभावित बिहार के लिए केंद्र से पर्याप्त मदद की मांग कर रहे हैं।



इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बाढ़ में हुई जनहानि पर दुख व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।



राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ उनकी सहानुभूति है।



राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता करने और जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाने में सहयोग करने को कहा।



उन्होंने सरकार और प्रशासन से भी राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता बरतने की अपेक्षा जताई। राहुल गांधी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता जल्द से जल्द पहुंचाई जानी चाहिए।



बिहार में बाढ़ का दायरा बढ़ने के साथ ही राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। सरकार जहां राहत और सहायता के लिए किए जा रहे इंतजामों को सामने रख रही है, वहीं विपक्ष प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचने को लेकर सवाल उठा रहा है। ऐसे में बाढ़ अब राहत और बचाव के साथ-साथ बिहार में एक बड़ा सियासी मुद्दा भी बनती जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता