ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Politics: आरजेडी उम्मीदवार शिवानी शुक्ला को जान से मारने की धमकी, थ्रेट मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा; बाहुबली मुन्ना शुक्ला की हैं बेटी

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को गोली मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी लालगंज सीट से चुनाव लड़ रही हैं। पुलिस ने धमकी कॉल के बाद जांच शुरू कर दी है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच वैशाली जिले की लालगंज सीट से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को गोली मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम और स्थानीय करताहा थानाध्यक्ष के मोबाइल नंबर पर फोन कर शिवानी शुक्ला को गोली मारने की धमकी दी। 


इस सनसनीखेज धमकी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी गई है। धमकी मिलने के बाद शिवानी शुक्ला की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस धमकी देने वाले शख्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।


शिवानी शुक्ला राजद नेता और बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी हैं, जो इस समय जेल में बंद हैं। राजद के टिकट पर शिवानी लालगंज विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल से और स्नातक की पढ़ाई बेंगलुरु की एलायंस यूनिवर्सिटी से पूरी की है। इसके अलावा उन्होंने लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से एलएलएम की डिग्री हासिल की है।


नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे के मुताबिक, शिवानी शुक्ला के पास करीब 21 लाख रुपये की चल संपत्ति है। साथ ही उन्होंने अपनी विदेश शिक्षा के लिए 36 लाख रुपये का एजुकेशन लोन लिया हुआ है। शिवानी शुक्ला पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रही हैं। चुनाव प्रचार के बीच धमकी की खबर आने के बाद हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता