ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Election 2025: मुकेश सहनी की VIP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सूची में 6 प्रत्याशियों के नाम

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने अपने 6 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। सहनी ने दावा किया कि महागठबंधन में उनकी पार्टी को कुल 15 सीटें मिली हैं।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीटों को लेकर मचे भारी घमासान के बीच आखिरकार मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। वीआईपी की पहली लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। सहनी ने दावा किया है कि उनकी पार्टी को 15 सीटें मिली हैं हालांकि फिलहाल 6 उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं।


विकासशील इंसान पार्टी ने दरभंगा की गौरा बौराम से मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी को अपना उम्मीदवार बनाया है। संतोष सहनी वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। 17 अक्टूबर को उन्होंने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। इस सीट से पहले मुकेश सहनी के चुनाव लड़ने की चर्चा थी लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने हथियार डाल दिए और उनकी जगह उनके भाई ने अपना नामांकन दाखिल किया।


वहीं वीआईपी ने दरभंगा टाउन से उमेश सहनी, आलमनगर से नवीन निषाद, औराई सीट से भोगेन्द्र सहनी, बरूराज सीट से राकेश राय और कुशेश्वरस्थान सीट से गणेश भारती सदा को अपना उम्मीदवार बनाया है। जल्द ही अन्य उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी होने की उम्मीद है।


Bihar Election 2025: मुकेश सहनी की VIP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सूची में 6 प्रत्याशियों के नाम

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता