ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Election 2025: खवासपुर में RJD प्रत्याशी रामबाबू सिंह का जोरदार जनसंपर्क, लोगों ने किया अभूतपूर्व स्वागत

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी रामबाबू सिंह ने भोजपुर के खवासपुर में जोरदार जनसंपर्क किया। जनता ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका अभूतपूर्व स्वागत किया।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election 2025: महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह उर्फ़ रामबाबू सिंह ने शुक्रवार को भोजपुर के बड़हरा स्थित खवासपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने सबसे पहले कृतार्थ बाबा आश्रम पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद खवासपुर के कस्बे-कस्बे और गली-गली में जाकर जनता से सीधे संवाद किया और राजद के चुनाव चिह्न ‘लालटेन’ पर वोट देने की अपील की।


जनसंपर्क के दौरान जनता ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ भव्य स्वागत किया। उनके साथ क्षेत्र के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता रवि राणा, वर्तमान आठ दया जी, जितेंद्र नेता, लालन यादव, पूर्व मुखिया धनलाल, युवा राजद के कोषाध्यक्ष सोनू राय, पूर्व मुखिया संजय सिंह, अनूप सिंह, अंकित सिंह, राजू सिंह, पूर्व मुखिया महेंद्र सिंह, विनोद यादव, सुभाष कुमार उर्फ नेताजी, पप्पू सिंह, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष राम तपस्या राय, संजय ठाकुर समेत कई अन्य स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


सोनू राय ने भी रामबाबू सिंह के पक्ष में लोगों से राजद को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने अपने पिता लाल दास राय का संदेश भी जनता तक पहुंचाया कि “पिताजी ने भी आप सबसे राजद के पक्ष में वोट देने का आग्रह किया है।”


खवासपुर की जनता में अपने नेता के आगमन को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। बूढ़े से लेकर बच्चे तक सभी उनके स्वागत में जुटे रहे। लोगों ने एक सुर में कहा कि “यह लालू जी का इलाका है, और इस बार बड़हरा से एकतरफा वोट होगा। वोटकटवा को जनता सबक सिखाएगी।”


जनता के इस अभूतपूर्व समर्थन से उत्साहित रामबाबू सिंह ने कहा कि आप सबका यह प्यार ही मेरी ताकत है। मैं वादा करता हूं कि बड़हरा का विकास करके दिखाऊंगा। अबकी बार लालटेन की रोशनी हर घर तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि एक अदद पुल की वजह से बड़हरा से कटे इस क्षेत्र में स्थाई पुल देना मेरे सबसे पहले कार्यों में से एक है।


दिन में झमाझम बारिश ने संपर्क अभियान को थोड़ी देर के लिए जरूर रोका, मगर रामबाबू सिंह की जनसेवा की रफ्तार थमी नहीं। कीचड़ और पानी से लबालब गलियों में भी वे जनता से मिलते रहे, उनका हालचाल जानते रहे। खवासपुर का माहौल पूरे दिन चुनावी रंग और बदलाव के जोश से सराबोर रहा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता