ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

Bihar Election 2025: ‘लालू के जंगलराज जैसी ही नीतीश सरकार की हालत’, बिहार की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर बोले प्रशांत किशोर

Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर ने नालंदा में रोड शो के दौरान नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू के जंगलराज जैसी ही नीतीश सरकार की हालत है। PK ने कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और 20 साल के शासन के रिपोर्ट कार्ड पर सवाल उठाए।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election 2025: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में नालंदा पहुंचे। उन्होंने राजगीर से अपने भव्य रोड शो और जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। राजगीर के कलाली मोड़ से शुरू हुआ रोड शो सिलाव बाइपास, नेपुरा मोड़ होते हुए नालंदा मोड़ तक पहुंचा। इसके बाद बेन बाजार में प्रशांत किशोर ने जनसंवाद किया और हिलसा, नूरसराय होते हुए बिहारशरीफ पहुंचे। यहां देवीसराय मोड़ से क्लॉक टावर, अतवारी बाजार होते हुए सोहसराय मोड़ तक रोड शो किया और स्थानीय उम्मीदवार दिनेश कुमार के लिए समर्थन मांगा। 


इससे पहले बिहारशरीफ में प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बात करते हुए बिहार में कानून व्यवस्था के सवाल को लेकर नीतीश सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि लालू यादव के जिस जंगलराज को हटाकर नीतीश कुमार की सरकार बनी थी, अब फिर से लगभग वैसा ही माहौल बन गया है। भले ही अब अपहरण-रंगदारी जैसा अपराध ज्यादा न हो रहा हो लेकिन नीतीश सरकार में अधिकारियों का जंगलराज चल रहा है। 


उन्होंने आगे NDA के घोषणा पत्र पर कहा कि यह समय अब घोषणा करने का नहीं, 20 साल के शासन का हिसाब देने का है। नीतीश कुमार ने साल 2005 में जब बिहार की सत्ता संभाली थी तब भी बिहार देश के सबसे पिछड़े राज्यों में था, और आज उनके 20 साल के शासन के बाद भी देश के सबसे पिछड़े राज्यों में शामिल है। यही उनका रिपोर्ट कार्ड है। 


प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के शासन में नालंदा का विकास तो हुआ है लेकिन हर विभाग में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। उनकी उम्र बढ़ने का फायदा उठाकर कुछ लोग उनके नाम पर जनता को लूटने में लगे हुए हैं। लेकिन अब नीतीश सरकार से डरकर लालू यादव को वोट देने की जरूरत नहीं है। आपके सामने जन सुराज का विकल्प मौजूद है। अच्छे लोगों को चुनिए तभी आपका और आपके बच्चों का भला हो सकेगा। 


प्रशांत किशोर के रोड शो के दौरान राजगीर के उम्मीदवार सत्येंद्र पासवान, हिलसा के उमेश वर्मा, नालंदा में कुमारी पूनम सिन्हा, बिहारशरीफ में दिनेश कुमार और अस्थावां में लता सिन्हा मौजूद रहीं। कई जगह प्रशांत किशोर और जन सुराज उम्मीदवारों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों ने जेसीबी की मदद से काफिले पर भी पुष्पवर्षा की।


Bihar Election 2025: ‘लालू के जंगलराज जैसी ही नीतीश सरकार की हालत’, बिहार की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर बोले प्रशांत किशोर


Bihar Election 2025: ‘लालू के जंगलराज जैसी ही नीतीश सरकार की हालत’, बिहार की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर बोले प्रशांत किशोर


Bihar Election 2025: ‘लालू के जंगलराज जैसी ही नीतीश सरकार की हालत’, बिहार की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर बोले प्रशांत किशोर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता