ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Election 2025: वैशाली सीट पर महागठबंधन में दो फाड़, कांग्रेस और आरजेडी आमने-सामने; दोनों के उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Bihar Election 2025: महागठबंधन की एकता पर लालगंज सीट से सवाल खड़े हो गए हैं। आरजेडी की शिवानी शुक्ला और कांग्रेस के आदित्य राज ने अलग-अलग नामांकन दाखिल कर गठबंधन को दो फाड़ कर दिया है। पप्पू यादव ने भी नाराजगी जाहिर की है।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर वैशाली जिले की लालगंज सीट पर महागठबंधन में गहराता टकराव खुलकर सामने आ गया है। मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को जब राजद का सिंबल मिला, तो उनकी दावेदारी को लेकर चल रहा गतिरोध खत्म हो गया, लेकिन इसी के साथ महागठबंधन में दोफाड़ की स्थिति बन गई।


एक ओर, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य राज ने आज भारी जनसमर्थन के साथ नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर पप्पू यादव और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी भी मौजूद रहे। दूसरी ओर, शिवानी शुक्ला भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचीं।


नामांकन के दिन की एक और खास बात यह रही कि मुन्ना शुक्ला खुद एक केस में पेशी के लिए हाजीपुर कोर्ट में मौजूद थे। उनकी बेटी शिवानी ने नामांकन से पहले कोर्ट में जाकर पिता का आशीर्वाद लिया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक मुन्ना शुक्ला कोर्ट परिसर में ही मौजूद रहे।


महागठबंधन में दरार को लेकर पप्पू यादव ने खुलकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि “लालू यादव को इस स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस ने अति पिछड़ा और पिछड़ा वर्ग को ध्यान में रखकर टिकट दिया है। इस तरह की परंपरा गलत है और इससे नुकसान महागठबंधन को ही होगा।”


हालांकि महागठबंधन शीर्ष नेतृत्व लगातार एकजुटता का दावा कर रहा है, लेकिन लालगंज सीट पर स्थिति इसके उलट नजर आ रही है। यहां राजद और कांग्रेस दोनों ही दल आमने-सामने आ चुके हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर संगठन के बीच गहरी खाई बनती दिख रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता