ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Bihar Election 2025: नॉमिनेशन से पहले JDU ने बिहार की इस सीट पर अपना उम्मीदवार बदला, नए प्रत्याशी के नाम का किया एलान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण से पहले जेडीयू ने अमौर सीट पर सबा जफर की जगह साबिर अली को नया उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने यह फैसला अचानक किया, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद पहले चरण का नामांकन खत्म हो चुका है और अब दूसरे चरण के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। इस बीच जेडीयू ने अमौर विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी की तरफ से नए उम्मीदवार के नाम का एलान किया गया है।


दरअसल, जेडीयू ने पूर्णिया के अमौर विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार बदल दिया है। इस सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को चुनाव होना है। दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशियों का नॉमिनेशन भी शुरू हो चुका है। इसी बीच जेडीयू ने इस सीट से सबा जफर की जगह साबिर अली को उम्मीदवार बनाया है। जेडीयू ने इस सीट से पूर्व घोषित उम्मीदवार सबा जफर से पार्टी का सिंबल वापस ले लिया है।


जेडीयू की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि “जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की स्वीकृति के बाद बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए अमौर विधानसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी में बदलाव किया गया है। पार्टी ने सर्वसम्मति से जनाब साबिर अली को अमौर विधानसभा क्षेत्र से जनता दल (यू) का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। 


जेडीयू ने पार्टी सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अपील की है कि वह एकजुट होकर साबिर अली की जीत को सुनिश्चित करें और बिहार के विकास के इस अभियान को और सशक्त बनाएं। बता दें कि नॉमिनेशन से पहले जेडीयू उम्मीदवार को अचानक बदलने का फैसला क्यों लिया गया, इसके बारे में पत्र में कोई भी ठोस कारण नहीं बताया गया है। जेडीयू नेतृत्व के द्वारा अचानक उम्मीदवार बदलने को लेकर चर्चा तेज हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता