ब्रेकिंग
बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारबाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

बिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफ

बिहार कैबिनेट ने ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत देते हुए वन टाइम सेटलमेंट योजना को मंजूरी दी है। योजना के तहत 2024-25 तक खान एवं भूतत्व विभाग के बकाये में ब्याज की राशि माफ कर केवल मूल राशि जमा करने का प्रावधान है।

Bihar Cabinet Meeting
ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट ने ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत दी है। इसके लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना लाया गया है। यानि सिर्फ मूल राशि जमा करने से, आपको बकायेदार की लिस्ट से बाहर कर दिया जाएगा।



बिहार के ईंट भट्ठा मालिक जिनका 2024- 25 तक खान एवं भूतत्व विभाग का पैसा बकाया है, उनके बकाया राशि जमा करने के लिए सरकार ने बड़ी पहल की है। वसूली के लिए जो कार्रवाई की जा रही है, उसमें कुल बकाया राशि में से ब्याज की राशि छोड़कर शेष राशि जमा करना है।



इस स्थिति में नीलाम पत्र पदाधिकारी यह रिपोर्ट करेंगे कि अब देनदार पर कोई लोक मांग बकाया नहीं है । इस आलोक में नीलाम पत्र पदाधिकारी द्वारा नीलम पत्रवाद का निस्तारण किया जाएगा। 



वन टाइम सेटलमेंट योजना की अवधि 3 माह की होगी। इस योजना से ईंट भट्ठा कारोबारियों को राहत मिलेगा। साथ ही सरकार को कम समय में काफी राजस्व प्राप्त हो सकेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता