ब्रेकिंग
बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारबाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 17 महत्वपूर्ण एजेंडों पर सरकार ने अपनी मुहर लगाई।

Bihar Cabinet Meeting
बिहार कैबिनेट की बैठक
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है। बैठक में डिप्टी सीएम समेत तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे।



सरकार ने बिहार आकस्मिकता निधि से 1000 करोड रुपए निकासी की स्वीकृति दी गई है। इस राशि से बाढ़ क्षेत्र में प्रगति यात्रा से संबंधित कार्य, बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य तथा  जल जीवन हरियाली अभियान एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों पर खर्च किया जाएगा।



वहीं बिहार सूचना आयोग में राज्य सूचना आयुक्त के दो अतिरिक्त पदों का सृजन किया गया है।  



गया के विष्णुपद मंदिर परिक्षेत्र का काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकास किया जाएगा। इस पर 2520 करोड रुपए खर्च होंगे। इसके साथ ही सोन फल्गु नदी जोड़ योजना का निर्माण कार्य, जिस पर 996 करोड़ पांच लाख रु का  खर्च आएगा। इस तरह से कुल मिलाकर 3516 करोड़ 5 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।



बिहार के पांच राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में नियोजन के आधार पर शिक्षकों को लिया जाएगा। ये मेडिकल कॉलेज हैं, पूर्णिया, मधेपुरा, छपरा एवं समस्तीपुर। जहां सहायक प्राध्यापक के 366 रिक्त पदों की विरुद्ध नियमित नियुक्ति होने तक संविदा आधार पर नियोजन किया जाना है। इन चिकित्सा महाविद्यालय में राष्ट्रीय आयु विज्ञान आयोग नई दिल्ली के मानकों के अनुरूप चिकित्सा शिक्षकों की उपलब्धता कराना है।



बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहर




बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहर




बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता