ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

Bihar Cabinet Expansion: 'मंत्री को 2 लाइन का त्यागपत्र भी नहीं लिखना आता..ठीक से बिहार भी नहीं लिख पाते' RJD ने गिनवा दी दिलीप जायसवाल के इस्तीफे में वर्तनी की गलतियां

Bihar Cabinet Expansion: RJD ने दिलीप जायसवाल के इस्तीफा पत्र को शेयर किया है साथ ही पत्र में हुई गलतियों को लेकर निशाना भी साधा है।

Bihar Cabinet Expansion
RJD ने गिनवा दी दिलीप जायसवाल के व्याकरण की गलतियां
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने वाला है। सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तस्वीर करीब-करीब साफ हो गई है। आज शाम चार बजे राज्यपाल नीतीश कैबिनेट के नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। कैबिनेट विस्तार से ठीक पहले दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और उनके इस्तीफे का पत्र सुर्खियों में आ गया है। क्योंकि पत्र में कुछ शब्दों में वर्तनी की अशुद्धियां हैं। 


जिसे लेकर अब राजद ने उनको आड़े हाथों ले लिया है। राजद ने लेटर का फोटो शेयर किया है और व्याकरण की गलतियों को लेकर दिलीप जायसवाल पर निशाना साधा है। इस्तीफे के पत्र की तस्वीर शेयर करते हुए राष्ट्रीय जनता दल ने लिखा है, ‘ये बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। अभी मंत्री भी थे। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री को दो लाइन का त्यागपत्र भी नहीं लिखना आता है। बिहार तक भी सही नहीं लिखा है जनाब ने? ये मेडिकल कॉलेज के मालिक भी है। पत्र में अशुद्धियां गिनाइए।’


दरअसल, बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनावी साल को देखते हुए बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार के कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है। नीतीश कैबिनेट के विस्तार को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी के सात विधायक नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे। शाम चार बजे राज्यपाल सभी बीजेपी विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता