ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

Bihar cabinet expansion: राज्यपाल के भोज में शामिल हुए CM नीतीश समेत सभी कैबिनेट मिनिस्टर, शपथ ग्रहण समारोह के बाद राजभवन में पार्टी

Bihar cabinet expansion: राजभवन में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल की तरफ से दिए गए भोज में सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम और अन्य मंत्री शामिल हुए।

Bihar cabinet expansion
राजभवन में भोज
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar cabinet expansion: राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सीएम नीतीश कुमार समेत उनकी कैबिनेट के सभी मंत्रियों को भोज दिया। शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश कुमार समेत दोनों डिप्टी सीएम और अन्य मंत्री राज्यपाल की भोज में शामिल हुए। 


दरअसल, बिहार में लंबे समय से नीतीश कैबिनेट के विस्तार की चर्चा चल रही थी और आखिरकार चुनाव से पहले बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सभी सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई है।


बीजेपी कोटे के सात विधायकों को नीतीश कैबिनेट में मंत्री के तौर पर जगह मिली है।बीजेपी विधायक संजय सरावगी, डॉ सुनील कुमार, जीवेश कुमार मिश्रा, राजू सिंह, मोतीलाल प्रसाद, कृष्ण कुमार मंटू और विजय कुमार मंडल को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई है। जल्द ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा।


शपथ ग्रहण समारोह के बाद राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की तरफ से भोज का आयोजन किया गया। जिसमें सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा समेत सभी पुराने मंत्री और नए मंत्री शामिल हुए और लजीज व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता