ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Assembly Budget Session 2025: विधानसभा छोड़कर कहां चले गए BJP कोटे के मंत्री और दोनों डिप्टी सीएम? 36 में से सिर्फ 12 मंत्री ही सदन में मौजूद

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा में तीसरे दिन की सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्षी दलों ने बजट को लेकर जोरदार हंगामा किया है। इ

Bihar Budget Session 2025
© IPRD Bihar
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा में तीसरे दिन की सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्षी दलों ने बजट को लेकर जोरदार हंगामा किया है। इस बीच एस बड़ी बात सामने आई है कि सदन में विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए 36 में से सिर्फ 12 मंत्री ही सदन में मौजूद हैं। सदन में न तो बीजेपी के दोनों डिप्टी सीएम हैं और ना ही मंत्री।


दरअसल, विधानसभा में प्रश्नोत्तरकाल के दौरान मंत्रियों की संख्या काफी कम देखने को मिली है। सदन में बीजेपी के दोनों डिप्टी सीएम नहीं हैं और अन्य मंत्री भी नदारद दिख रहे हैं। बीजेपी कोटे से केवल तीन मंत्री हरी सहनी, मोतीलाल प्रसाद और सुरेंद्र मेहता ही सदन में मौजूद हैं। सीएम नीतीश कुमार के अलावा प्रश्नोत्तरकाल में जेडीयू के कुल 9 मंत्री ही मौजूद हैं। विधानसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए सरकार के कुल 36 मंत्रियों में से 12 मंत्री ही मौजूद हैं।


जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश परिषद की बैठक आज पटना में आयोजित हो रही है। इस बैठक में बीजेपी के दोनों डिप्टी सीएम और मंत्री शामिल हो रहे हैं। तीन मंत्रियों को छोड़कर बीजेपी कोटे के बाकी सभी मंत्री इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। यही वजह है कि बीजेपी कोटे के मंत्रियों की संख्या सदन में काफी कम देखी जा रही है और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सत्ताधारी दल के मंत्री सभी विभागों से जुड़े विपक्ष को सवालों को जवाब दे रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता