ब्रेकिंग
केरलम में कांग्रेस ने तय किया CM फेस, 6 बार के विधायक वीडी सतीशन होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्रीदिल्ली में बिहार की बस के भीतर महिला के साथ गैंगरेप, दुष्कर्म के बाद बाहर फेंका; ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तारक्या कभी पेपर लीक पर भी बोलेंगे प्रधानमंत्री? रोहिणी आचार्य का पीएम मोदी से सवालशादी समारोह में डांस के दौरान हर्ष फायरिंग, बारात में शामिल शख्स को लगी गोली, अस्पताल में भर्तीसाली के प्यार में हैवान बना जीजा: बंद कमरे में खेला खूनी खेल, युवती को गोली मारने के बाद खुद को किया शूट; दोनों की मौतकेरलम में कांग्रेस ने तय किया CM फेस, 6 बार के विधायक वीडी सतीशन होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्रीदिल्ली में बिहार की बस के भीतर महिला के साथ गैंगरेप, दुष्कर्म के बाद बाहर फेंका; ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तारक्या कभी पेपर लीक पर भी बोलेंगे प्रधानमंत्री? रोहिणी आचार्य का पीएम मोदी से सवालशादी समारोह में डांस के दौरान हर्ष फायरिंग, बारात में शामिल शख्स को लगी गोली, अस्पताल में भर्तीसाली के प्यार में हैवान बना जीजा: बंद कमरे में खेला खूनी खेल, युवती को गोली मारने के बाद खुद को किया शूट; दोनों की मौत

Bihar Budget Session 2025: ‘नीतीश कुमार की हालत बेहद नाजुक, चिंता करने की जरुरत’ विधान परिषद में भिड़ंत के बाद भड़के तेजस्वी

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी के बीच तीखी भिड़ंत हुई है। इस भिड़ंत के बाद तेजस्वी यादव

Bihar Budget Session 2025
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी के बीच तीखी भिड़ंत हुई है। इस भिड़ंत के बाद तेजस्वी यादव हमलावर हो गए हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना भगवान से की है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की हालत बेहद नाजुक है।


तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार तो महिलाओं पर ही गरमा सकते हैं। राबड़ी देवी राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री हैं। हम तो कहेंगे कि भगवान जल्द से जल्द उनको स्वस्थ करें। अब हालत गंभीर हो गया है, बिहार के लोगों को इसकी चिंता करनी चाहिए। हर कोई यही सोच रहा है कि इस अवस्था में सरकार कैसे चल रही है। यह राज्य के 14 करोड़ जनता के भविष्य का सवाल है। ऐसे आगमी के हाथ में कमान है जो खुद अचेत अवस्था में है।


तेजस्वी ने कहा कि अब बिहार के लोगों को सोंचना होगा और लोग सोंच भी रहे हैं। इस तरह का बयान कि हमने इसके हसबैंड को बनाया। लालू प्रसाद ने तो कितने प्रधानमंत्री को बनाया, आपसे पहले तो वह कई बार एमपी एमएलए बन चुके हैं। नीतीश कुमार को तो तेजस्वी यादव ने दो बार मुख्यमंत्री बनाया। लालू प्रसाद और नीतीश कुमार में कहीं कोई तुलना है। नीतीश कुमार के पास न तो कोई नीति है और ना ही कोई सिद्धांत है।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कुर्सी के लिए कुछ भी कर सकते हैं लेकिन लालू प्रसाद ने कुर्सी के लिए अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया, सत्ता रहे या जाए। नीतीश कुमार कब पलट जाएं और कब इधर से उधर और उधर से इधर हो जाएं, इसकी कोई गारंटी नहीं ले सकता है। इसलिए नीतीश कुमार की स्थिति नाजुक है, अब उनसे बिहार संभल नहीं रहा है उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

संबंधित खबरें