ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Budget Session 2025: तिरंगा लेकर विधानसभा क्यों पहुंच गए तेजस्वी के विधायक? सीएम नीतीश के खिलाफ खोल दिया मोर्चा

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में भारी हंगामे के आसार हैं। सीएम नीतीश कुमार के द्वारा राष्ट्रगान का अपमान करने की बात कहकर विपक्षी सदस्य दोनों सदनो

Bihar Budget Session 2025
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में भारी हंगामे के आसार हैं। सीएम नीतीश कुमार के द्वारा राष्ट्रगान का अपमान करने की बात कहकर विपक्षी सदस्य दोनों सदनों के बाहर और भीतर सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। इसी बीच तेजस्वी यादव के विधायक हाथ में तिरंगा लेकर विधानसभा पहुंच गए और कहा का राष्ट्रगान का अपना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


दरअसल, गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के बीच सीएम नीतीश कुमार उनके ठीक बगल में खड़े दीपक कुमार से बातचीत करते नजर आए थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। आज विधानसभा के बाहर और भीतर दोनों ही सदनों में विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलेगा।


सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही वैशाली के महुआ से आऱजेडी विधायक मुकेश रोशन हाथ में तिरंगा लेकर विधानसभा पहुंच गए और सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधायक के हाथ में पोस्टर भी था जिसपर लिखा था कि राष्ट्रगान का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान। सीएम नीतीश और तेजस्वी दोनों आधा घंटा पहले विधानसभा पहुंचे हैं। उधर, विपक्ष के तेवर तल्ख हैं और राष्टगान के अपमान का मुद्दा उठाकर सीएम से इस्तीफा की मांग कर रहे हैं।