ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

Bihar Budget Session 2025: ‘आरक्षण चोर कुर्सी छोड़’ विधानसभा के बाहर आरजेडी विधायकों का जोरदार हंगामा

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की आज आठवें दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। बजट सत्र की शुरूआत से ही विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा

Bihar Budget Session 2025
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की आज आठवें दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। बजट सत्र की शुरूआत से ही विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। आज भी विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले आरजेडी के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में सदन के बाहर जोरदार हंगामा किया और आरक्षण चोर कुर्सी छोड़ के नारे लगाए।


दरअसल, बिहार विधानमंडल के दोनों ही सदनों में विपक्ष भ्रष्टाचार, अपराध, नौकरी समेत अन्य मुद्दों को लेकर सरकार के ऊपर हमलावर है। महागठबंधन ने पिछले दिनों विधायक दल की बैठक बुलाई थी और सरकार को घेरने की रणनीति तय की थी। जिसके बाद विपक्षी गठबंधन के विधायक सदन के भीतर और बाहर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं।


मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले आरजेडी के विधायक विधानसभा के बाहर हंगामा करने लगे। विधायकों ने हाथ में पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान विपक्ष के सदस्य आरक्षण चोर गद्दी छोड़ के नारे लगा रहे थे। इसके साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग में जो खाली पद हैं उन्हें भी भरने की मांग विधायकों द्वारा की जा रही थी।

संबंधित खबरें