ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

Bihar Budget Session 2025: विधान परिषद के बाहर राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष का हंगामा, सरकार से मांगा जवाब

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज छठा दिन है। बिहार विधानसभा और विधान परिषद में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने रणनीति बनाई है। आज विधानमंडल के दोनों सदन

Bihar Budget Session 2025
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज छठा दिन है। बिहार विधानसभा और विधान परिषद में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने रणनीति बनाई है। आज विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही एकसाथ हो रही है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान परिषध के गेट पर राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्षी सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की है।


दरअसल, गुरुवार को दोनों सदनों की कार्यवाही समाप्त होने के बाद महागठबंधन ने विधायक दल की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में सरकार को घेरने के लिए रणनीति तय की गई। आज जैसे ही विपक्ष के विधायक विधानसभा और विधान परिषद पहुंचे अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में सदन के बाहर हंगामा किया। राबड़ी देवी के नेतृत्व में विधान परिषद के बाहर विपक्षी सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।


इस दौरान विपक्ष के सदस्य हाथ में पोस्टर लेकर नारेबाजी करते नजर आए। बिहार में रोजगार और सरकारी नौकरी के साथ ही आउट सोर्सिंग के जॉब में आरक्षण की मांग के साथ ही विपक्ष लने नालंदा मे महिला की हत्या के बाद उसके पैरों में कील ठोकने की घटना को लेकर सरकार से जवाब मांगा। विपक्ष का आरोप है कि बिहार में अपराधी तांडव मचा रहे हैं बावजूद इसके सरकार आंखें मुंदे बैठी है।


 इससे पहले विधानसभा के बाहर महागठबंधन के विधायकों ने हाथ में पोस्टर लेकर नारेबाजी की। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचे। सीएम के पहुंचते ही विपक्ष के विधायकों ने हंगामा तेज कर दिया और मुख्यमंत्री को पोस्टर दिखाए। सीएम ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया और विधानसभा के भीतर चले गए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें