ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

Bihar Budget Session 2025: सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले लेफ्ट का जोरदार हंगामा, अपराध के मुद्दे पर सरकार को घेरा

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के नौवें दिन दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले लेफ्ट के सदस्यों ने सदन के बाहर

Bihar Budget Session 2025
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के नौवें दिन दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले लेफ्ट के सदस्यों ने सदन के बाहर हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी की और बढ़ते अपराध को लेकर सरकार को घेरा। विपक्षी सदस्यों का कहना था कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।


विधानसभा के बाहर हंगामा कर रहे लेफ्ट के विधायकों ने कहा कि राज्य में अपराध चरम पर पहुंच गया है। अभी आरा में तनिष्क शोरूम में अपराधियों ने 25 करोड़ का गहना लूट लिया है। बिहार में अपराध बेलगाम हो गया है जिसे सरकार रोकने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य के गरीबो से वादा किया था कि उन्हें पांच डीसमील जमीन दिया जाएगा लेकिन अभी तक गरीबों को जमीन नहीं मिला।


विधायक ने कहा कि स्मार्ट मीटर के कारण राज्य की जनता त्राहिमाम कर रही है। इसके जरीए गरीबों का खून चूसा जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी पैमाने पर धांधली हो रही है। सर्वे में गरीबों से तीन-तीन हजार रुपए लिए जा रहे हैं। राज्य में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर विधानसभा के बाहर हमलोग प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार की समक्ष अपनी मांगों को रखने का काम किया है।

संबंधित खबरें