ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी

Bihar Budget Session 2025: राबड़ी देवी से ED की पूछताछ के सवाल को टाल गए सीएम नीतीश, अपने अंदाज में ऐसे दिया जवाब

Bihar Budget Session 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। बड़े बड़े सवालों का मुख्यमंत्री अपने खास अंदाज में बड़ी ही सहजता से जवाब दे

Bihar Budget Session 2025
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Budget Session 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। बड़े बड़े सवालों का मुख्यमंत्री अपने खास अंदाज में बड़ी ही सहजता से जवाब दे देते हैं। आज विधानसभा में जब मीडिया के लोगों ने राबड़ी देवी से ईडी की पूछताछ से जुड़ा सवाल पूछा तो मुख्यमंत्री ने अपने उसी खास अंदाज में जवाब दिया और मुस्कुराते हुए वहां से निकल गए।


दरअसल, लैंड फॉर जॉब केस में आज ईडी की टीम राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव से पूछताछ करने वाली है। विधानसभा में जब सीएम नीतीश से पत्रकारों ने इससे जुड़ा सवाल किया तो सीएम ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया। सीएम नीतीश ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि अरे चलिए.. सब का स्वागत है.. आप को नमन है। नीतीश ने हाथ जोड़ते हुए यह बातें कहीं और फिर मुस्कुराते हुए सीएम विधानसभा के अंदर चले गए।


बता दें कि रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में आज तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद की पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजप्रताप यादव से ईडी आज पूछताछ करेगी। पटना स्थित ईडी दफ्तर में दोनों से पूछताछ होगी। ईडी के समन पर राबड़ी देवी ईडी दफ्तर पहुंचीं है, जहां ईडी की टीम उनसे पूछताछकर रही है।


लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी आज दोपहर में तेजप्रताप यादव से पूछताछ करेगी। वहीं, ईडी कल पटना में लालू यादव से भी पूछताछ कर सकती है। इससे पहले, 29 जनवरी को ईडी ने लालू यादव से 10 घंटे तक पूछताछ की थी, जबकि पिछले साल 30 जनवरी को तेजस्वी यादव से भी 8 घंटे तक पूछताछ की गई थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता