ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Budget Session 2025: सदन में मोबाइल के इस्तेमाल पर भड़के सीएम नीतीश, बोले- 10 साल नहीं, उसके पहले ही धरती खत्म हो जाएगी

Bihar Budget Session 2025: आज विधानसभा में जब एक सदस्य को मोबाइल का इस्तेमाल करते सीएम ने देखा तो वह भड़क गए और सभी विधायकों को मोबाइल इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दे दी.

Bihar Budget Session 2025
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Budget Session 2025: विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विधायकों के द्वारा मोबाइल के इस्तेमाल पर सीएम नीतीश कुमार भड़क गए। उन्होंने ने सदन में मोबाइल के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए स्पीकर से सदन के भीतर मोबाइल फोन को बैन करने की मांग कर दी और कहा कि 10 साल नहीं, उसके पहले ही धरती खत्म हो जाएगी।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार इस बात को कहते रहे हैं कि मोबाइल का इस्तेमाल कम से कम होना चाहिए। कई ऐसे मौके आए जब सीएम ने लोगों को सलाह दी की सिर्फ जरूरत के हिसाब से ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल करें। उन्होंने तो यहा तक कह दिया था कि मोबाइल के इस्तेमाल से दुनिया खतरे में है और जल्द ही खत्म हो जाएगी। आज विधानसभा में जब एक सदस्य को मोबाइल का इस्तेमाल करते सीएम ने देखा तो वह भड़क गए और सभी विधायको को हिदायत दे दी।


आरजेडी विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव सदन में मोबाइल देखकर खाद्य उपभोक्ता विभाग से जुड़ा सवाल पूछ रहे थे। विभागीय मंत्री मंत्री लेसी सिंह सदन में जवाब दे रही थीं, तभी सीएम नीतीश उठ खड़े हुए और सदन में मोबाइल फोन लेकर आने पर आपत्ति जताई। सीएम नीतीश ने स्पीकर से कहा कि मोबाइल को प्रतिबंधित किया गया है। यह लोग मोबाइल लाकर उसमें सवाल पूछता है। 


सीएम ने कहा कि स्पीकर सुनिश्चित करें कि कोई मोबाइल लेकर सदन में ना आएं। यह सब 5-6 साल से शुरू हुआ है। पहले तो हम यह सब खूब देखते थे लेकिन हमने सब छोड़ दिया है। सीएम के बोलने के बाद सत्ता एवं विपक्ष के सभी विधायकों के हाथों में मोबाइल फोन मौजूद था। सीएम नीतीश के पीछे बैठे मंत्रियों को हाथों में भी मोबाइल फोन मौजूद था। इसके बाद सीएम सदन से बाहर निकल गए।