ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Budget Session 2025: ‘जो लूटा है, उसको लौटाना पड़ेगा’ राबड़ी देवी से ED की पूछताछ पर बचौल ने समझाया न्यूटन का थर्ड लॉ

Bihar Budget Session 2025: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज पूर्व सीएम राबड़ी देवी से पूछताछ कर रही है। राबड़ी देवी से

Bihar Budget Session 2025
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Budget Session 2025: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज पूर्व सीएम राबड़ी देवी से पूछताछ कर रही है। राबड़ी देवी से पूछताछ करने के बाद ईडी की टीम उनके बेटे तेजप्रताप यादव से पूछताछ करेगी। ईडी की पूछताछ पर बीजेपी ने दो टूक जवाब दिया है और कहा है कि जो लूटा है उसे हर हाल में लौटाना होगा।


बीजेपी के फायर ब्रांड विधायक हरीभूषण सिंह बचौल ने कहा कि न्यूटन का सिद्धांत है कि प्रत्येक क्रिया के विपरित और बराबर प्रतिक्रिया होती है। सनातम संस्कृति में कहा गया है कि जैसी करनी वैसा भरनी। जिसने भी इस देश को लूटा है, जिसने भी अवैध तरीके से संपत्ति कमाया है उसके पीछे ईडी जा रही है और जो लूटा है उसको लौटाना पड़ेगा और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।


उन्होंने कहा है कि जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि लालू परिवार ने रेलवे में नौकरी देने के बदले लोगों की जमीनें ली हैं। उनको कानून का सामना करना पड़ेगा और इस केस में कठोर से कठोर कार्रवाई भी हो जाएगी। आरजेडी के यह कहने पर कि चुनाव के समय जान बूझकर लालू परिवार को परेशान किया जा रहा है, इसपर बचौल ने कहा है कि यह सब बहानेबाजी है, कानून अपना काम कर रहा है।