ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Budget Session 2025: बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार से पूछ दिया बड़ा सवाल, सदन में मंत्री को देना पड़ा जवाब

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा की कार्यवाही भारी हंगामे के बीच जारी है। प्रश्नोत्तरकाल के दौरान बीजेपी विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी ही सरकार से सवाल पूछ दिया

Bihar Budget Session 2025
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा की कार्यवाही भारी हंगामे के बीच जारी है। प्रश्नोत्तरकाल के दौरान बीजेपी विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी ही सरकार से सवाल पूछ दिया। बीजेपी विधायक ने राज्य में धान की खरीद को लेकर विधानसभा में सवाल उठाया, जिसका सरकार की तरफ से मंत्री प्रेम कुमार ने जवाब दिया।


दरअसल, राज्य में धान की खरीदारी को लेकर बीजेपी विधायक अमरेंद्र प्रताप ने सदन में सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बिचौलियों और मिलर की मिलीभगत से धान खरीद की गई है। उन्होंने पूछा कि आखिरी 25 दिनों में धान खरीदारी का लक्ष्य कैसे प्राप्त किया गया।


सरकार की तरफ से बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में मात्र 66 फीसद ही धान की खरीद हो सकी थी लेकिन इस वित्तीय वर्ष में सरकार ने धान की 87 प्रतिशत अधिप्राप्ति की है। नीतीश कुमार की सरकार किसानों और गरीबों की सरकार है। महज 48 घंटे के भीतर किसानों के खाते में राशि भेज दी गई। यदि कहीं गड़बड़ी हुई तो सरकार उसे देखेगी।


इसके बाद बीजेपी विधायक तारकिशोर प्रसाद ने भी सभी जिलों में धान अधिप्राप्ति की जांच कराने की मांग सरकार से की। जिसपर मंत्री प्रेम कुमार ने कहा रि कहां गड़बड़ी हुई है उसकी जानकारी दें, सरकार 7 दिनों में जांच करा कर कर्रवाई करेगी।