ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

Bihar Budget Session 2025: अपराध पर सदन के भीतर और बाहर संग्राम, RJD बोली- सरकार नाम की कोई चीज नहीं, तो BJP ने कहा- सबके पीछे राजद का हाथ

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा के 10वें दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। विपक्ष अपराध को मुद्दा बनाकर सदन के बाहर और भीतर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है तो वहीं सत्ताध

Bihar Budget Session 2025
© file
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा के 10वें दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। विपक्ष अपराध को मुद्दा बनाकर सदन के बाहर और भीतर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है तो वहीं सत्ताधारी दलों का आरोप है कि बिहार में अपराध की घटनाओं के पीछे आरजेडी के लोगों का हाथ है।


बिहार विधानसभा में 10वें दिन की कार्यवाही जारी है। इसी बीच विपक्षी दल अपराध को मुद्दा बनाकर सरकार के खिलाफ हमलावर हो गए हैं। होली के दौरान बिहार में पुलिसकर्मियों पर हमले और अपराध की घटनाओं पर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बिहार में कानून का राज समाप्त हो गया है। 


उन्होंने कहा कि राज्य का हर व्यक्ति चाहे वह नेता हो, पत्रकार हो या आम लोग कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। पुलिसकर्मी की हत्या, ज्वेलरी दुकान में लूट की घटनाएं इसके उदाहरण हैं। अपराधी वारदात को अंजाम देकर खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस उन्हें नहीं पकड़ पा रही है। ऐसे में लगता है कि सरकार के लोग कहीं न कहीं इनसे मिले हुए हैं।


उधर, बीजेपी ने इन घटनाओं के पीछ आरजेडी का हाथ बताया है। बीजेपी विधायक राजेश कुमार ने कहा है कि राज्य की 13 करोड़ से अधिक की जनसंख्या है, छिटपुट घटनाएं तो होती ही रहती हैं। घटनाएं हो रही हैं तो पुलिस एक्शन भी ले रही है। जो भी लोग इस तरह की घटनाओं में शामिल होंगे किसी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। बिहार में नीतीश कुमार का राज है, किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।


उन्होंने कहा कि जो भी घटनाएं हो रही हैं, उसमें आरजेडी के लोग शामिल हैं। आरजेडी के लोगों के नाम इन घटनाओं में सामने आ रहे हैं। पूरी जानकारी है कि इन घटनाओं में आरजेडी के लोग लिप्त हैं। अपराध को मुद्दा बनाकर सरकार के ऊपर सवाल उठाने के लिए ये लोग इस तरह का काम कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें