ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

Bihar Budget 2025: बजट पेश होने से पहले विधान परिषद के बाहर विपक्ष का हंगामा, राबड़ी देवी ने कर दी बड़ी मांग; जानिए.. क्या बोलीं?

Bihar Budget 2025: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में शामिल होने पहुंची पूर्व सीएम और विधान परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने बजट से पहले सरकार को घेरने की कोशिश की है।

Bihar Budget 2025
राबड़ी देवी की सरकार से बड़ी मांग
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Budget 2025: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार आज अपने इस कार्यकालका अपना अंतिम बजट पेश करने जा रही है। बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी के बजट में बिहारवासियों के लिए क्या-क्या खास होगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं हालांकि इससे पहले विपक्ष ने विधानसभा से लेकर विधान परिषद तक घेराबंदी कर दी है।


बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में शामिल होने पहुंची पूर्व सीएम और विधान परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने बजट से पहले सरकार को घेरने की कोशिश की है। राबड़ी देवी ने विधान परिषद के बाहर हाथों में पोस्टर लेकर विपक्षी दलों के सदस्यों के साथ सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद किया और पुरजोर तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की है।


राबड़ी देवी ने कहा कि महंगाई की मार से राज्य की जनता त्राहिमाम कर रही है लेकिन सरकार आंख मूंदे बैठी है और गरीब जनता की उसे कोई फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को गैस सिलेंडर का दाम पांच सौ रुपया करना होगा। बिहार की जनता के हर मांग को हर हाल में पूरा करना होगा। सरकार जनता को भरमाने का काम कर रही है। गरीबों को दो सौ यूनिट बिजली फ्री करना होगा। सरकार राज्य की महिलाओं को 25 सौ रुपया दे।