ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

Bihar Budget 2025: बजट से पहले विधानसभा के बाहर विपक्ष का जोरदार हंगामा, सरकार को घेरने की कोशिश

Bihar Budget 2025: विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के बाहर विपक्षी सदस्यों ने विभिन्न मांगों लेकर जोरदान हंगामा किया और सरकार के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती के साथ रखा है।

Bihar Budget 2025
विधानसभा के बाहर विपक्ष का जोरदार हंगामा
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Budget 2025: बिहार सरकार आज विधानसभा में अपने कार्यकाल का अंतिम बजट सदन में पेश करने जा रही है। बजट पेश होने से पहले विपक्षी दलों ने सरकार को घेरने की कोशिश की है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के बाहर विपक्षी सदस्यों ने विभिन्न मांगों लेकर जोरदान हंगामा किया और सरकार के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती के साथ रखा है।


विपक्ष के विधायकों का कहना था कि बिहार में जो महंगाई है और गरीबों की कमर टूट गई है। आज दिव्यांग पेंशन मात्रा चार सौ रुपए हैं, ऐसे में सरकार से मांग है कि वह इसे बढ़ाकर 15 सौ रुपए करे ताकि दिव्यांग जनों को बड़ी मदद हो सके। गरीब और युवा विरोधी सरकार अब अपनी आखिरी सांसे गिन रही है और इसका जाना तय है। बिहार में अब युवाओं की सरकार आएगी।


वहीं आऱजेडी विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि बिहार की सरकार युवाओं को ठगने का काम कर रही है। पिछले 20 साल से नीतीश कुमार कुर्सी पर बैठे हैं लेकिन बिहार के विकास के लिए न तो उनके पास कोई विजन है और ना ही कोई मिशन है। आखिर बिहार के युवाओं को वह नौकरी और रोजगार कब देने का काम करेंगे। बिहार की मां-बहनों को कब सम्मान मिलेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता