ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

Bihar Budget 2025: भरे सदन में सीएम नीतीश ने सम्राट को क्यों लगाया गले? बजट सत्र से आई खुबसूरत तस्वीर

Bihar Budget 2025: बजट भाषण समाप्त करने के बाद जैसे ही सम्राट बैठने लगे सीएम नीतीश ने उठकर उन्हें भरे सदन में गले से लगा लिया। सीएम ने इस बजट के लिए सम्राट चौधरी की खूब प्रशंसा की है।

Bihar Budget 2025
सदन में सीएम ने
© IPRD Bihar
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Budget 2025: बिहार सरकार ने अपने इस कार्यकाल का अंतिम बजट पेश कर दिया है। सरकार की तरफ से वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में बिहार का बजट पेश किया। इस दौरान सदन के भीतर से एक खुबसूरत तस्वीर निकलकर सामने आई है। सम्राट चौधरी ने जैसे ही बजट पढ़ना खत्म किया सीएम नीतीश कुमार ने उठकर उन्हें गले से लगा लिया।


दरअसल, वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में अगले वित्तीय वर्ष का बजट पेश किया है। यह दूसरा मौका है जब सम्राट चौधरी ने बतौर वित्त मंत्री लगातार दूसरी बार राज्य का बजट पेश किया हैं। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि अब 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट आकार होगा। बजट में निजी निवेश को प्रोत्साहित किया गया है।


उन्होंने कहा कि रोजगार युक्त निवेश को बढ़ावा दिया गया है। आम जनता की जानकारी के लिए बता देंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बजट का आकार 3 लाख 16 हजार 895.02 करोड़ रूपया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष के बजट आकर से 38,169 करोड़ रूपया अधिक है। अगले वित्तीय वर्ष में 2 लाख 60 हजार रू राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य है. यह पिछले वर्ष के मुकाबले 34 हजार 33 करोड़ रू अधिक है।


इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने सरकार की तरफ से तमाम तरह की घोषणाएं की। चुनावी साल होने के कारण सरकार ने बिहार की जनता को लुभाने की भरपूर कोशिश की है। तमाम तरह की जानकारी सदन को देने के बाद सम्राट चौधरी ने अपना बजट भाषण समाप्त किया। बजट भाषण समाप्त करने के बाद जैसे ही सम्राट बैठने लगे सीएम नीतीश ने उठकर उन्हें भरे सदन में गले से लगा लिया। सीएम ने इस बजट के लिए सम्राट चौधरी की खूब प्रशंसा की है।





संबंधित खबरें