ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

बीच सड़क पर गंदे पानी से नहाने लगी महिला विधायक, जानिए पूरा मामला

DESK : झारखंड के सियासी गलियारे से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां महिला विधायक बीच सड़क पर गंदे पानी से नहाने लग गई। ये सुनकर आप सोच रहे होंगे कि शायद उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया होगा तो आपको

बीच सड़क पर गंदे पानी से नहाने लगी महिला विधायक, जानिए पूरा मामला
First Bihar
2 मिनट

DESK : झारखंड के सियासी गलियारे से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां महिला विधायक बीच सड़क पर गंदे पानी से नहाने लग गई। ये सुनकर आप सोच रहे होंगे कि शायद उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया होगा तो आपको बता दें कि उनकी मानसिक स्थिति बिलकुल ठीक थी। दरअसल, मामला कुछ और ही है। 




मामला झारखंड के गोड्डा का है। यहां से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग-133 के मेहरमा पिरोजपुर सिंधु कान्हू चौक पर सड़क की स्थिति को लेकर विधायक दीपिका पांडेय काफी नाराज़ हैं। उनका कहना है कि सड़क खराब होने के कारण यहां लगातार सड़क दुर्घटना होती रहती है। लेकिन, विभाग इस सड़क की मरम्मती नही करा रहा है।




फिलहाल यहां समय की स्थिति ऐसी हो गई है कि सड़क के बीचोबीच तालाब बन गया है। विधायक ने कहा कि लंबे समय से एनएच प्रबंधन सिर्फ आश्वासन दे रही है, लेकिन काम शुरू तक नहीं हुआ है। एनएच प्रबंधन के खिलाफ कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडेय धरना दे रही हैं और आज धरने पर हैं। सड़क के बीच बने तालाब में वह नहाने लग गई। 

टैग्स