ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

भूपेंद्र यादव को मिला इनाम, बने रहेंगे बिहार BJP प्रभारी

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए में सबसे अधिक बेहतर प्रदर्शन करने वाली पार्टी बीजेपी रही. इसको देखते हुए बीजेपी ने बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव को फिर से इस पद पर बनाया र

भूपेंद्र यादव को मिला इनाम, बने रहेंगे बिहार BJP प्रभारी
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए में सबसे अधिक बेहतर प्रदर्शन करने वाली पार्टी बीजेपी रही. इसको देखते हुए बीजेपी ने बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव को फिर से इस पद पर बनाया रखा है. इसके अलावे गुजरात का भी प्रभारी बनाया गया है. जेपी नड्डा ने नए प्रदेश प्रभारियों को नियुक्त किया है.


भूपेंद्र यादव को मिला इनाम, बने रहेंगे बिहार BJP प्रभारी


राधा मोहन सिंह को यूपी का जिम्मा

मोतिहारी से बीजेपी के सांसद और राधा मोहन सिंह को बीजेपी ने यूपी का प्रभारी बनाया है. दीघा के विधायक संजीव चौरसिया को यूपी का सह प्रभारी बनाया गया है. बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है. 

भूपेंद्र यादव को मिला इनाम, बने रहेंगे बिहार BJP प्रभारी


कैलाश विजयवर्गीय पर भरोसा कायम रखते हुए उन्हें पश्चिम बंगाल का प्रभारी फिर से बीजेपी ने बनाया है. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को सबसे अधिक 125 सीटें मिली हैं. बीजेपी को 121 सीटें मिली थी. वह अपने हिस्से से वीआईपी को 11 सीटें दे दी. जिसके बाद खुद 110 पर लड़ी और 74 सीटें जीती.


कौन हैं भूपेंद्र यादव

मूलरूप से राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव हरियाणा के गुड़गांव के रहने वाले हैं. उनकी शुरूआत की पढ़ाई अजमेर से हुई हैं. उनके पिता अजमेर में रेलवे में कार्यरत रहे हैं. वकालत के दौरान बीजेपी नेता अरुण जेटली के संपर्क में आए. उसके बाद भूपेंद्र यादव राजनीतिक सफर शुरू हुआ. जेटली ने राम मंदिर केस से संबंधित जिम्मेदारी सौंपी. 2010 में वे बीजेपी संगठन में राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए. राजस्थान से राज्यसभा भेजा गया. विधानसभा चुनाव-2013 में राजस्थान में अहम भूमिका निभाई. इसके बाद वह गुजरात, बिहार विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेवारी निभा चुके हैं.

टैग्स