ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क

भ्रष्टाचार के युवराज को खिलौना दे दिया गया है, तेजस्वी पर सम्राट का हमला..अब घर में बैठकर खेलते रहेंगे

PATNA: नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी नयी सरकार ने सोमवार को विश्वास मत हासिल कर लिया. सदन में हुई वोटिंग में नीतीश कुमार के पक्ष में 129 मत पड़े. विधानसभा में विश्वास मत की ज

भ्रष्टाचार के युवराज को खिलौना दे दिया गया है, तेजस्वी पर सम्राट का हमला..अब घर में बैठकर खेलते रहेंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी नयी सरकार ने सोमवार को विश्वास मत हासिल कर लिया. सदन में हुई वोटिंग में नीतीश कुमार के पक्ष में 129 मत पड़े. विधानसभा में विश्वास मत की जीत से बीजपी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाकर अपनी खुशी को जाहिर किया। कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।


सदन से बाहर निकलने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत की। एनडीए सरकार के विश्वास मत हासिल करने पर खुशी जतायी। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। कहा कि भ्रष्टाचार के युवराज को साफ तौर पर बता दिया गया है कि एक-एक फाइल खुलेगी और एक-एक जांच होगी। 


सत्ता का दुरुपयोग करके जो धन अर्जन किया कौन-कौन इसमें शामिल था। उस धन का एक-एक हिसाब जनता को देना पड़ेगा। ये लोकतंत्र है लोक लज्जा से चलता है। ये लोग जिस तरह से दो दिन पहले तक तांडव कर रहे थे वो सारा पोल खुलेगा। मुख्यमंत्री जी ने खुद कहा है कि इसकी जांच होगी। हमारे पार्टी का बहुमत था लेकिन जिनका बहुमत नहीं था तब वो कह रहे थे कि खेला करेंगे। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि बच्चे को हमलोगों ने खिलौना दे दिया है थोड़ा घर में खिलौना से खेल लेंगे। बच्चा पर बहुत कुछ नहीं बोला जाता है बच्चे को खेलने दीजिए। पार्टी के विधायकों को यदि किसी ने कोई गलत करने का प्रयास किया है तो उसकी जांच होगी। 


वही छपरा के नगरपालिका चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनडीए जिन्दाबाद का नारा लगाकर नई सरकार का स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाकर अपनी खुशी को जाहिर किया। कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि खेला करने की बात करने वालों के साथ ही खेला हो गया और उनके हाथ में खिलौना थमा दिया गया है अब वो घर बैठकर खिलौना से खेलते रहे।