ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

भगवान ब्रह्मा-विष्णु-महेश पर ये क्या बोल गये सभापति?..विध्वंसक देवता महेश से पूरी धरती डरती है, हमें भी इन्हीं की तरह बनना होगा

PATNA: बिहार में राजनेताओं के द्वारा भगवान को लेकर विवादित बयान देने की मानो होड़ सी मची हुई है। कभी शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर तो कभी विधायक और अब विधान परिषद के सभापति देवेश चं

भगवान ब्रह्मा-विष्णु-महेश पर ये क्या बोल गये सभापति?..विध्वंसक देवता महेश से पूरी धरती डरती है, हमें भी इन्हीं की तरह बनना होगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में राजनेताओं के द्वारा भगवान को लेकर विवादित बयान देने की मानो होड़ सी मची हुई है। कभी शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर तो कभी विधायक और अब विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने भगवान महेश को लेकर विवादित बयान दिया है। पटना के बापू सभागार में ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन में देवेश चंद्र ठाकुर शामिल हुए। 


मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने वहां मौजूद ब्राह्मण समाज के लोगों से कहा कि हमलोग खुद को कमजोर समझते हैं इसलिए समाज हमलोगों को आंख दिखाता है। इसलिए अपने आपको कमजोर मत समझिए। ब्रह्मा-विष्णु-महेश का उदाहरण देते हुए देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि    हमलोग हमेशा ब्रह्मा-विष्णु-महेश का नाम लेते हैं। लेकिन पूरी धरती पर सबसे कम प्रतिमा भगवान ब्रह्मा की हम देखते हैं। जबकि भगवान ब्रह्मा ने ही सृष्टि की रचना की थी। भगवान ब्रह्मा जाकर कैलाश में आराम कर रहे हैं। 


वही भगवान विष्णु संरक्षक हैं उनसे भी कोई डरता नहीं है। लेकिन भगवान महेश विध्वंसक देवता हैं इसलिए पूरी धरती उनसे डरता है। इसलिए उनकी मूर्ति सभी जगह दिखाई देती है। इसलिए हमें इतनी शांति से बैठने की जरूरत नहीं है। इस विवादित बयान को लेकर जब मीडिया कर्मियों ने उनसे पूछा कि आपने ऐसा क्यों कहा? तब उन्होंने अपनी बात को सही बताते हुए कहा कि मैं अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जाना जाता हूं। मैं भी किसी से डरता नहीं।