ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बिहार: आमरण अनशन पर बैठे BJP विधायक शैलेंद्र, कटाव को लेकर ग्रामीणों ने बनाया था बंधक

BHAGALPUR: भागलपुर में बंधक बने बिहपुर से बीजेपी विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि इतना सबकुछ हो जाने के बावजूद जल संसाधन विभाग के किसी भी अधि

बिहार: आमरण अनशन पर बैठे BJP विधायक शैलेंद्र, कटाव को लेकर ग्रामीणों ने बनाया था बंधक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में बंधक बने बिहपुर से बीजेपी विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि इतना सबकुछ हो जाने के बावजूद जल संसाधन विभाग के किसी भी अधिकारी ने उनसे संपर्क तक नहीं किया है। उन्होंने कहा है कि अब अगर आजादनगर की जनता उन्हें छोड़ भी देती है तो वे नहीं हटेंगे। विधायक ने इस बात की जानकारी अपने फेसबुक पेज पर दी है।


दरअसल, बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेंद्र केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर ग्रामीणों को सरकार की आठ साल की उपलब्धि बताने के लिए सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने बाढ़ और विस्थापितों की समस्या को विधायक से समक्ष रखा था। इसी दौरान कुछ ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे और विधायक को बंधक बना लिया था। बीजेपी विधायक लोकमानपुर पंचायत के सिंहकुंड गांव में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सभा करने गांव पहुंचे थे।


विधायक ई. कुमार शैलेंद्र ग्रामीणों को मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धि बता रहे थे। इसी दौरान लोगों ने बाढ़ की समस्‍या का मुद्दा उठा दिया और कटाव निरोधी कार्य की मांग को लेकर उन्हें बंधक बना लिया था। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक गांव में कटाव निरोधी कार्य शुरू नहीं हो जाता, तब तक विधायक को गांव से बाहर जाने नहीं दिया जाएगा।


कई घंटे बीत जाने के बाद भी जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने जब बीजेपी विधायक से बातचीत नहीं की तो विधायक गुस्से में आ गए और आजादनगर में ही आमरण अनशन पर बैठ गए। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि ‘अब आजादनगर की जनता छोड़ भी देगी तो नहीं हटेंगे। क्योंकि विभाग अभीतक हमसे संवाद नहीं किया। आमरण अनशन पर बैठ गया’।