ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

‘अध्यक्ष पद पर बाहरी बर्दाश्त नहीं’ चौबे ने सम्राट के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- बिहार में अपने दम पर चुनाव लड़े BJP, CM को लेकर कह दी टेंशन वाली बात

BHAGALPUR: लोकसभा का टिकट कटने से नाराज चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के सब्र का बांध आखिरकार टूट ही गया और उन्होंने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के खि

‘अध्यक्ष पद पर बाहरी बर्दाश्त नहीं’ चौबे ने सम्राट के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- बिहार में अपने दम पर चुनाव लड़े BJP, CM को लेकर कह दी टेंशन वाली बात
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BHAGALPUR: लोकसभा का टिकट कटने से नाराज चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के सब्र का बांध आखिरकार टूट ही गया और उन्होंने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अश्विनी चौबे ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि हमें आयातीत माल नहीं चाहिए बल्कि अध्यक्ष के पद पर पार्टी के मूल सदस्य का होना बहुत ही जरूरी है। चौबे ने यह भी कहा है कि बिहार में बीजेपी अपने दम पर चुनाव लड़े।


पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने कहा है कि मेरी खुद की ईच्छा है और मैंने पार्टी को भी बताया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार बननी चाहिए। बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ अकेले अपने दम पर आए और अपने सहयोगी दलों को भी आगे बढ़ाए। यह हमारी मंशा है और उसके लिए हर कार्यकर्ता को अभी से लग जाना होगा।


चौबे ने कहा है कि मुझे लगता है कि हम नीतीश कुमार को भी साथ लेकर चल रहे थे, चल रहे हैं और आगे भी उन्हें साथ लेकर ही चलेंगे। मुख्यमंत्री कौन होगा यह चुनाव के बाद देखा जाएगा, यह पार्टी और केंद्र का नेतृत्व तय करेगा। पहले या बाद में क्या होगा वह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।


अश्विनी चौबे ने बीजेपी प्रदेश अध्य सम्राट चौधरी का नाम लिए बिना कहा कि पार्टी में जो दूसरी जगह से आयातीत माल है वह हमें कभी भी बर्दाश्त नहीं है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल, आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी ने जिस पौधे को सींचा है। हम उस सिद्धांत को कभी भी छोड़ नहीं सकते हैं।


उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के पद पर कभी भी चाहे वह जिला हो, राज्य हो, प्रदेश हो या केंद्र हो उस पद पर निश्चित रूप से संगठन के मूल का सदस्य होना चाहिए, ऐसा मेरा मानना है। जब अध्यक्ष मूल का होगा तभी हम देश को आगे बढ़ा सकते हैं और मैं शुरू से ही इसका पक्षधर रहा हूं।