ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

अपने ही सांसद-विधायक पर जमकर बरसे गोपाल मंडल, कहा..मोदी-नीतीश के नाम पर जीत जाते हैं चुनाव, उसके बाद दर्शन दुर्लभ हो जाता है

BHAGALPUR: अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने इस बार फिर बड़ा बयान दिया है। अपने ही सांसद और विधायक पर हम

अपने ही सांसद-विधायक पर जमकर बरसे गोपाल मंडल, कहा..मोदी-नीतीश के नाम पर जीत जाते हैं चुनाव, उसके बाद दर्शन दुर्लभ हो जाता है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने इस बार फिर बड़ा बयान दिया है। अपने ही सांसद और विधायक पर हमला बोलते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि मोदी और नीतीस के नाम पर चुनाव जीत जाते हैं लेकिन उसके बाद इन लोगों का दर्शन दुर्लभ हो जाता है। 


भागलपुर से जदयू के सांसद अजय मंडल को लेकर कहा कि चुनाव जीतने के बाद वो जनता के बीच नहीं जाते हैं। यू कहें की कही नहीं जाते है। यह उनकी बीमारी है। अपना काम बनता भांड़ में जाए जनता की तर्ज पर काम करते हैं। इनको ना तो जनता से मतलब होता है और ना ही उनकी समस्या से कोई बास्ता रहता है। 5 साल तक जनता ढोल पीटते रहे इनको कोई फ़र्क़ नहीं पड़ने वाला है। जब फिर चुनाव का समय आएगा तब सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नाम पर चुनाव जीत जाएगा। 


चुनाव जीतने के बाद फिर 5 साल दर्शन नहीं देगा। वो विधानसभा का भी चुनाव लड़ते थे तब भी कहीं नहीं जाते थे। एक बार बैरिया में गए थे ईंट पत्थर बरस गया था। बस वहां से भागे वो उसके बाद हम सांसद से माफी मंगवाये थे। गोपाल मंडल ने कहा कि हम सामाजिक आदमी हैं। हमको कुछ पता चलता है तुरंत दौड़ पड़ते हैं। लेकिन सांसद नहीं पँहुचते हैं। विधायक इंजीनियर शैलेंद्र के प्रति लोगों में आक्रोश है। विधायक शैलेंद्र के पास ही सिर्फ कलम है क्या या हम लोग मूर्ख है। 


हम ग्रेजुएट किये हैं वो इस बार कलम में ही चला जायेगा कलम का ही बन जायेगा। वो बैकवर्ड फॉरवर्ड की राजनीति करता है। चुनाव जीतने के बाद ये लोग गायब हो जाता है। पांच साल बीत जाने के बाद फिर नीतीश और मोदी के नाम पर चुनाव जीत जाएगा। कुर्सी मिलने के बाद वो जनता को भूल जाता है। वोट मांगने जाएगा तब जनता जवाब पूछेगी कि इतने दिन से कहा थे। पिछली बार हम ही चुनाव जीताएं थे। 




अपने ही सांसद-विधायक पर जमकर बरसे गोपाल मंडल, कहा..मोदी-नीतीश के नाम पर जीत जाते हैं चुनाव, उसके बाद दर्शन दुर्लभ हो जाता है

संबंधित खबरें