ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

बेनकाब होंगे सफेदपोश और बेईमान: अमित अग्रवाल की गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा दावा

RANCHI: आर्मी लैंड स्कैम में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी की टीम ने बुधवार की देर रात कोलकाता के बड़े कारोबारी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को गिरफ्तार कर लिया है। अमित

बेनकाब होंगे सफेदपोश और बेईमान: अमित अग्रवाल की गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा दावा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

RANCHI: आर्मी लैंड स्कैम में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी की टीम ने बुधवार की देर रात कोलकाता के बड़े कारोबारी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को गिरफ्तार कर लिया है। अमित अग्रवाल कई घंटों तक पूछताछ करने के बाद ईडी ने उन्हें अरेस्ट किया था। अमित अग्रवाल की गिरफ्तारी पर बीजेपी विधायक दल के नेता और झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने बड़ा दावा कर दिया है। मरांडी ने कहा है कि अमित अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद कई सफेदपोश चेहरे और सरकार के बेईमान अधिकारी बेनकाब हो जाएंगे।


बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर लिखा कि, “झारखंड की सत्ता को चलाने वाला मशहूर बिचौलिया अमित अग्रवाल ईडी की कार्रवाई में दूसरी बार गिरफ़्तार हुआ है। गहराई से जांच होगी तो न जाने कितने और सफ़ेदपोश चेहरे और कई बेईमान पुलिस एवं प्रशासन के नौकरशाह बेनक़ाब होंगे जो अमित को झारखंड की सत्ता का “गॉड फादर” और “सुपर मुख्यमंत्री” मानकर उसके आदेश पर सारे ग़लत काम किया करते थे”।


पूर्व सीएम मरांडी आगे लिखते हैं कि, “अब तो कई अफ़सर ही अनौपचारिक बातचीत में बताते हैं कि अमित को लुटने एवं सत्ता को चलाने के साथ ही केश-मुक़दमा करवाने का ऐसा नशा चढ़ा हुआ था कि वह विरोध में उठने वाली आवाज़ को दबाने के लिये छोटे-बड़े में कोई फ़र्क़ नहीं करता था। अमित रांची आने पर कहां रहता था? किन लोगों से मिलता था? कौन-कौन अफ़सर उससे रात के अंधेरे में मिलने के लिये लाईन लगाते थे? अमित-प्रेम के अंगुलियों के इशारे पर नाचने एवं ग़लत करने वाले छवि रंजन अकेले नहीं थे”।


उन्होंने कहा है कि, “आगे जांच बढ़ेगी तो कई और बड़े चेहरे उजागर होंगे। अमित के स्वागत-सत्कार में पुलिस के दारोगा स्तर के अफसरों की अघोषित ड्यूटी एवं पुलिस की फ़ौज किसके कहने पर कौन लगाता था? अगर ED इन सब के बारे में सख़्ती से पूछताछ करे तो ऐसे सारे चेहरे बेनक़ाब होकर जेल जायेंगे, जिन्होंने दलाल-बिचौलियों की साठगांठ से झारखंड को लूट कर रसातल में पंहुचा दिया है”।

टैग्स