ब्रेकिंग
Bihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा बयान, बोले- पुलिस से हुई थी चूक; दोषी अफसरों पर कार्रवाईBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?Bihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा बयान, बोले- पुलिस से हुई थी चूक; दोषी अफसरों पर कार्रवाईBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?

Bihar Assembly By-election: बेलागंज में ओसामा की सभा में हंगामा, RJD समर्थकों ने दौड़ा कर पीटा, देखें वीडियो

GAYA : बिहार के चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव में उत्पात बढ़ता जा रहा है. दो दिन पहले रामगढ़ में राजद के सांसद सुधाकर सिंह ने बीजेपी वालों को तीन सौ जगहों पर लाठी से पीटने

Bihar Assembly By-election: बेलागंज में ओसामा की सभा में हंगामा, RJD समर्थकों ने दौड़ा कर पीटा, देखें वीडियो
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार के चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव में उत्पात बढ़ता जा रहा है. दो दिन पहले रामगढ़ में राजद के सांसद सुधाकर सिंह ने बीजेपी वालों को तीन सौ जगहों पर लाठी से पीटने का ऐलान किया था. अब गया के बेलागंज में दूसरा कांड हुआ है. बेलागंज में RJD का चुनाव प्रचार करने गए ओसामा शहाब के समर्थकों ने सवाल खड़ा करने वाले को दौड़ा कर पीटा.


बता दें कि बेलागंज में RJD के विधायक सुरेन्द्र यादव के सांसद बन जाने के कारण उप चुनाव हो रहे हैं.  RJD ने सुरेन्द्र यादव के बेटे विश्वनाथ सिंह को उम्मीदवार बनाया है. लेकिन वे मुश्किलों में पड़े हैं. प्रशांत किशोर ने बेलागंज में अपनी जन सुराज पार्टी से मुस्लिम कैंडिडेट खड़ा कर दिया है. इससे राजद के एम-वाई समीकरण में जबरदस्त सेंधमारी हुई है.



मुस्लिम वोटर्स को ठीक करने के लिए राजद ने बहुचर्चित शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को लगाया है. कुछ दिन पहले ही लालू यादव और तेजस्वी यादव ने ओसामा और उनकी मां हिना शहाब को पार्टी में शामिल कराया है.