ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बेगूसराय कांड में पप्पू यादव का एलान: बदमाशों को मार गिराने वाले को पांच लाख का देंगे इनाम

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग के 48 घंटे बाद भी पुलिस ये कह पाने की स्थिति में नहीं है कि इस घटना को किसने अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने दो लोगों को हिर

बेगूसराय कांड में पप्पू यादव का एलान: बदमाशों को मार गिराने वाले को पांच लाख का देंगे इनाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग के 48 घंटे बाद भी पुलिस ये कह पाने की स्थिति में नहीं है कि इस घटना को किसने अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन उनकी घटना में संलिप्तता अब तक क्लीयर नहीं हो पायी है। इस बीच जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव आज बेगूसराय पहुंचे। पप्पू यादव ने फायरिंग करने वाले बदमाशों को मार गिराने वाले को पांच लाख रूपये इनाम देने का एलान कर दिया है।


हालांकि ये इनाम आम लोगों के लिए नहीं है। पप्पू यादव ने कहा-बेगूसराय की फायरिंग ने देश भर में बिहार की छवि खराब की है। इसलिए पुलिस को फायरिंग करने वाले को मुठभेड़ में मार गिराना चाहिये। जो भी पुलिसकर्मी फायरिंग करने वाले को मार गिरायेगा, उसे मैं पांच लाख रूपये का इनाम दूंगा।


वैसे पप्पू यादव ने ये भी दावा कर दिया कि वे जानते हैं कि किसने बेगूसराय फायरिंग की थी। उन्होंने कहा कि फायरिंग करने वाला बेगूसराय से कल रात ही फरार हो गया है। वह दिल्ली, कोलकाता में छिप कर बैठ गया है. पुलिस को उसके संबंधों की पड़ताल करनी चाहिये।


पुलिस के हाथ खाली

बेगूसराय की घटना के दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन ये साबित नहीं हो पाया है कि उन्हीं दोनों ने फायरिंग की थी। पुलिस की छापेमारियों का कोई रिजल्ट नहीं निकला है। हालांकि पुलिस ने फायरिंग करने वालों का सुराग देने वाले को 50 हजार रूपये का इनाम देने की बात कही है लेकिन उसका भी कोई असर नहीं हुआ है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें