ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर बरसे मंत्री सम्राट चौधरी, कहा-बंगाली अस्मिता की बात करने वाली आज चुप क्यों है?

PATNA: विवादित डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के विवादित बयान से हिन्दू संगठनों में रोष व्याप्त है। इस विवादित बयान को लेकर टीएमसी सांसद

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर बरसे मंत्री सम्राट चौधरी, कहा-बंगाली अस्मिता की बात करने वाली आज चुप क्यों है?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:  विवादित डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के विवादित बयान से हिन्दू संगठनों में रोष व्याप्त है। इस विवादित बयान को लेकर टीएमसी सांसद को लगातार निशाना साधा जा रहा है। इस पूरे मामले में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी खुद को किनारा कर लिया है। अब बीजेपी के निशाने पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आ गई हैं। बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। मंत्री ने कहा कि यह बंगाली अस्मिता और देश की अस्मिता का सवाल हैं यदि मां काली के विरुद्ध कोई इस तरह की टिप्पणी करता है तो इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ भी नहीं हो सकता। इस पूरे मामले पर ममता बनर्जी ने चुप्पी साध रखी है। जबकि हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बंगाल की जनता कभी माफ नहीं करेगी। 


विवादित पोस्टर को लेकर महुआ मोइत्रा के बयान पर बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि टीएमसी प्रमुख सिर्फ बंगाली अस्मिता का दिखावा करती हैं। यह बात साबित भी हो गई है। उनकी सांसद हिन्दूओं का भावनाओं को भड़काने वाला बयान देती हैं लेकिन ममता बनर्जी चुप हैं। इससे साफ पता चलता है कि ममता बनर्जी भी इस बयान का समर्थन कर रही है। मां काली को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जो लोग हमारी धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।उन्हें जनता सही तरीके से जवाब देगी।


वही राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू जी देश के बड़े नेता हैं उनकी सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य लाभ की पूरी चिंता सरकार की है। सम्राट चौधरी ने इस दौरान एनडीए गठबंधन पर कहा कि हमलोग गठबंधन में एक दूसरे के सहयोगी हैं जहां जेडीयू को सहयोग की जरूरत पड़ेगी तो बीजेपी सहयोग करेगी।

टैग्स