ब्रेकिंग
खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा

‘बड़ा खिलाड़ी बनने चले थे तेजस्वी’ डिप्टी सीएम सिन्हा बोले- लालू परिवार को उसके कर्मों की सजा मिलनी तय

PATNA: बिहार में नई सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों को बंटवारा होने के बाद बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम बने सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा दिल्ली में हैं। दिल्ली में पार्टी के श

‘बड़ा खिलाड़ी बनने चले थे तेजस्वी’ डिप्टी सीएम सिन्हा बोले- लालू परिवार को उसके कर्मों की सजा मिलनी तय
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में नई सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों को बंटवारा होने के बाद बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम बने सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा दिल्ली में हैं। दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर मार्गदर्शन हासिल कर रहे हैं। दिल्ली पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी और आरजेडी पर जोरदार हमला बोला।


डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार की जनता की भावना के अनुकूल निर्णय लिया गया है। बिहार को बचाना हमारी पहली प्राथमिकता थी, ऐसे में अपनी भावना का कोई महत्व नहीं बचता है। जनता की भावना का महत्व सबसे ऊपर है। तेजस्वी यादव बड़ा खिलाड़ी बनने चले थे, पर वे पूरी तरह से असफल रहे। लालू परिवार ने सत्ता का दुरुपयोग किया। राज्य में शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया एनडीए सरकार में शुरू हुई थी। एनडीए ने सदन के अंदर जातिगत गणना में निर्णय लिया था।


आरजेडी के लोग जो भी उपलब्धियां गिना रहे हैं वे सभी काम एनडीए की सरकार में हुए। बिहार की जनता ने एनडीए को जनादेश दिया था। आरजेडी ने बिहार को बदनाम और भयभीत किया  और युवाओं को पलायन के लिए विवश किया। तिकड़म करके सरकार में आये थे। इससे पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी के चेतावनी देते हुए कहा था कि वे सभी पुरानी फाइलों को खोलेंगे और हर चीज का हिसाब किया जाएगा।