ब्रेकिंग
Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग

'बार-बार नहीं चढ़ती काठ की हांडी...', बोले तेजस्वी यादव ... फर्स्ट डे ही सुपर फ्लॉप हुई भाजपाई फिल्म

PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हो गया है। इसके बाद अब राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष किया और कहा कि बीजेपी की 40

'बार-बार नहीं चढ़ती काठ की हांडी...',  बोले तेजस्वी यादव ... फर्स्ट डे ही सुपर फ्लॉप हुई भाजपाई फिल्म
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हो गया है। इसके बाद अब राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष किया और कहा कि बीजेपी की 400 पार वाली फिल्म पहले ही दिन सुपर फ्लॉप हो गई। तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले चरण में कोई मुकाबला नहीं है। क्योंकि बिहार इस बार चौंकाने वाले नतीजे देगा। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन पहले चरण में सभी चार सीटें जीत रहा है। हमने ब्लॉकवार बैठकें की हैं और जो फीडबैक सामने आया है, वह बहुत अच्छा है। बीजेपी की 400 पार वाली फिल्म पहले दिन ही सुपर फ्लॉप हो गई है। बिहार के लोग जागरूक हैं और उन्हें जरूर सबक सिखाएंगे। बिहार के लोगों ने यह निर्णय लिया है कि काठ की हांड़ी बार -बार नहीं चढ़ती है। बीजेपी के दिन अब लद चुके हैं। इनका झूठ और जुमलों का पहाड़ अब ढह चुका है।


वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले चरण में कोई मुकाबला ही नहीं है। हमने पहले भी कई बार कहा है कि बिहार इस बार चौंकाने वाले नतीजे देगा। उन्होंने बिहार के लोगों के लिए कुछ नहीं किया है। वर्ष 2014 और 2019 में मोदी जी ने जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए। अब जनता उनके बयानों और झूठे वादों से थक चुकी है। हमने वादा किया है कि हम बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के साथ विशेष पैकेज भी देंगे।


उधर, तेजस्वी ने कहा कि इस चुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी हैं। आज हमारी रैली राहुल गांधी जी के साथ भागलपुर में है। पूरा महागठबंधन और इंडिया ब्लॉक मिलकर काम कर रहे हैं। बिहार में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। राज्य में महंगाई, गरीबी और निवेश जैसे कई मुद्दे हैं। पलायन और बाढ़ भी यहां मुद्दा है। तेजस्वी ने कहा कि 'अब बीजेपी के लोग बहुत चिंतित हैं। वे कहते हैं कि वे संविधान को खत्म कर देंगे। जो लोग संविधान को नष्ट करेंगे, वह खुद नष्ट हो जायेंगे।