ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

बजट सत्र : ओवैसी के विधायकों ने सीमांचल के सवाल उठाए, सदन के बाहर किया प्रदर्शन

PATNA : बजट सत्र के पहले दिन AIMIM यानी ओवैसी की पार्टी के विधायकों ने आज सीमांचल के सवालों के साथ प्रदर्शन किया. सीमांचल के बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा देने विस्थापितों को आवास

बजट सत्र : ओवैसी के विधायकों ने सीमांचल के सवाल उठाए, सदन के बाहर किया प्रदर्शन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बजट सत्र के पहले दिन AIMIM यानी ओवैसी की पार्टी के विधायकों ने आज सीमांचल के सवालों के साथ प्रदर्शन किया. सीमांचल के बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा देने विस्थापितों को आवास देने और आपदा पीड़ितों को राहत की मांग के साथ ओवैसी के विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया. हाथों में सीमांचल से जुड़ी मांगों वाला प्ले कार्ड लेकर अख्तरुल इमान के नेतृत्व में ओवैसी के विधायकों ने नारेबाजी की.


इस दौरान फर्स्ट बिहार से बातचीत में अख्तरुल इमान ने कहा कि बिहार सरकार हमेशा से सीमांचल के साथ भेदभाव करती रही है. सीमांचल में पिछड़ेपन और गरीबी के उन्मूलन को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया गया. हर साल सीमांचल के लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित होते हैं लेकिन आपदा पीड़ितों को ना तो वक्त पर मुआवजा मिल पाता है और ना ही अन्य कोई सुविधा. 


इन तमाम सवालों को इस बार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान ओवैसी के विधायक उठाएंगे. सीमांचल के इलाके से जीत कर आने वाले इन विधायकों का पूरा फोकस अपने क्षेत्र की आबादी की आवाज को सदन में बुलंद करना है. फर्स्ट बिहार से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार विस्थापितों को पक्के घर मुहैया कराए या उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर होगा. हर साल आने वाली बाढ़ की विभीषिका से लोगों को अस्थाई तौर पर कैसे निजात दिलाई जाए यह सरकार को तय करना होगा सदन में इन तमाम मुद्दों को वह उठाएंगे.